Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रैडरिक्सन ने किया ताज के सौंदर्य का अवलोकन

आगरा। डेनमार्क की   प्रधानमन्त्री  मेटे फ्रैडरिक्सन एवं उनके साथ आये अन्य अतिथियों ने  देश के सुप्रसिद्ध  सांस्कृतिक धरोहर ताजमहल तथा  आगरा किला का भ्रमण किया।डेनमार्क की प्रधानमंत्री भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर हैं। उनके साथ उनके पति भी ताजमहल अवलोकन के लिए आये थे। वह शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचीं थीं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

उनकी उम्र  43 वर्ष है। डेनमार्क के  इतिहास में वह सबसे कम उम्र की महिला प्रधान मंत्री हैं।  वह  इस पद को संभालने वाली केवल दूसरी महिला हैं । ताज भ्रमड़ के  अवसर पर माननीया प्रधानमंत्री ताज के सौंदर्य से अभिभूत दिखीं। उन्होंने ताजमहल के प्रत्येक क्षेत्र का अवलोकन किया एवं सम्बंधित अधिकारियों से उसकी ऐतिहासिक विरासत के बारे में जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने वहाँ पर उपस्थित अधिकारियों के साथ फोटो भी खिंचवाए। इसके पश्चात उन्होंने आगरा किला का भी अवलोकन किया तथा इसकी निर्माण एवं स्थापत्य कला की प्रशंसा की। 

 ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा द्वारा उन्हें आगरा एयरफोर्स स्टेशन पर विदाई दी गयी। इसअवसर पर आगरा के मंडलायुक्त अमित गुप्ता, जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी  सहित सभी सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित थे। 



This post first appeared on INDIA NEWS,AGRA SAMACHAR, please read the originial post: here

Share the post

डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रैडरिक्सन ने किया ताज के सौंदर्य का अवलोकन

×

Subscribe to India News,agra Samachar

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×