आगरा सहित फीरोजाबाद और इटावा के डाक बंगले उच्चीकृत होंगे
(जंगल केे राजा पर अब प्राईवेट कंपनी करेगी हुकूमत) |
आगरा: राष्ट्रीय चम्बल प्रोजैक्ट और इसके क्षेत्र में आने वाले वन क्षेत्रों को ईको टूरिजम का आकर्षण बनाया जायेगा। इस संबध में उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने जो फैसले लिये हैं उनमें से एक के अनुसार विभाग के बब्बर शेर प्रजनन केन्द्र एवं लायन सफारी में विकसित की जा रही सुविधों के संचालन हेतु विश्वस्तरीय एजेन्सी की नियुक्ति हेतु कंसल्टेन्ट के चयन की प्रक्रिया के लिये भी अनुमोदन भी प्रदान कर दिया गया है। इस विषय पर अन्य निर्णय लेने हेतु मुख्यमंत्री को अधिकृत करने का फैसला
भी लिया गया है। आगरा जनपद की सीमा में आने वाले वन विभाग के कई डॉक बंग्ले आधुनिक सुविधा संपन्नम होंगे। ईको टूरिज्मस को बढाने के लिये गये एक फैसले के अनुसार वन एवं वन्यजीव विभाग के आगरा के अलावा फिरोजाबाद तथा इटावा में स्थित वन विश्राम गृहों का भी उच्चीकरण किए जाने तथा आवश्यकतानुसार उच्चस्तरीय वन विश्राम गृहों के निर्माण की अनुमति भी प्रदान कर दी है। वन एवं वन्यजीव विभाग इको पर्यटन से सम्बन्धित अन्य आवश्यक अवस्थापनाओं जैसे पर्यटकों के भ्रमण हेतु वाहन (15 टाटा जीनॉन) ए 0 सी 0 गडियों के क्रय तथा स्पॉटिंग स्कोप तथा दुरबीन आदि के सुदृढ़ीकरण की अनुमति भी प्रदान कर दी र्गइ है।