Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

भोजपुरी स्टार पवन सिंह को भाजपा ने किया निष्कासित, कहा उनके कारण पार्टी की छवि हुई खराब

भारतीय जनता पार्टी यानी कि भाजपा ने बिहार के भोजपुरी स्टार पवन सिंह को एनडीए के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए निष्कासित कर दिया है। इस बात की सूचना बिहार के बीजेपी प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा ने पवन सिंह के नाम से चिट्ठी जारी कर दी है। इसमें उन्होंने लिखा कि लोकसभा सभा चुनाव में आप राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के अधिकृत प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के विरोध में चुनाव लड़ रहे हैं। आपका यह काम दल विरोधी है। इस कारण पार्टी की छवि धूमिल हुई है। इसलिए आपको दल विरोधी काम करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के निर्देश पर निष्कासित किया जाता है।

भाजपा ने आसनसोल से दिया था टिकट

बता दें कि भोजपुरी स्टार पवन सिंह को भाजपा ने आसनसोल लोकसभा का टिकट दिया था। भाजपा चाहती थी कि पवन सिंह आसनसोल से चुनाव लड़ें। लेकिन, अगले ही दिन पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया। दरअसल, पवन सिंह बिहार में आरा से चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन, जब आरा से केंद्रीय मंत्री और वर्तमान सांसद आरके सिंह को टिकट दिया गया तब पवन सिंह ने काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया। पवन सिंह ने पहले स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में काराकाट लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के अपने फैसले की घोषणा कर दी थी।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

The post भोजपुरी स्टार पवन सिंह को भाजपा ने किया निष्कासित, कहा उनके कारण पार्टी की छवि हुई खराब appeared first on DW Samachar.



This post first appeared on Digital Women - Daring ! Inspiring ! Courageous, please read the originial post: here

Share the post

भोजपुरी स्टार पवन सिंह को भाजपा ने किया निष्कासित, कहा उनके कारण पार्टी की छवि हुई खराब

×

Subscribe to Digital Women - Daring ! Inspiring ! Courageous

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×