Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

गया कन्या विवाह, एंड विकास सोसायटी द्वारा असहाय कन्यायो का विवाह कराया गया

गया शादी विवाह के समय पुरे भारत में कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी द्वारा संस्था से निबंधित निर्धन,असहाय कन्याओं को बाल विवाह मुक्त एवं दहेज़ रहित विवाह कराया गया है। जिसमे सबसे ज्यादा विवाह झारखंड एवं बिहार में कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी द्वारा अपने द्वारा कराया गया है जिसकी जानकारी  संस्था के सचिव विकास कुमार माली ने बताया कि  इस अवसर पर संस्था के सचिव विकास कुमार माली ने  कहा हमारे संस्था के द्वारा असहाय जो अपने बेटी की शादी नही करा सकते थे जिनके पास बेटी के विदाई मे देने के लिए कुछ नहीं था हमारी संस्था कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी द्वारा सभी असहाय कन्याओं को उनके खाने का बर्तन,सोने के लिए पलंग,कपडा रखने के लिए अलमारी एवं बक्सा,सभी जरुरत का समान हर असहाय कन्याओं को सचिव द्वारा दिया गया है। और आगे विकास कुमार माली ने बताया कि  लोग अपने पुत्री या पुत्र का बाल विवाह न कराए। बाल विवाह करने के कारण ही आज गांव से लेकर शहर तक की महिलाएं  पड़ताड़ना का दर्द झेल रही है। अगर बाल विवाह ना हो तो महिला प्रताड़ना से हमारी बहन बेटी बचेगी। इसके साथ ही साथ उन्होंने कहा कि कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़कर काम कर रहा है। अगर किसी भी गरीब असहाय की पुत्री के अभिभावक जो अपने पुत्री का विवाह करने में असमर्थ हैं। वह कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी संस्था के कार्यालय में पहुंचकर संपर्क कर सकते हैं। सोसाइटी उनकी पुत्री का विवाह में होने वाले खर्च को उठाकर उनका विवाह कराएगा। साथ ही साथ विवाह के बाद मिलने वाले घरेलू उपकरण के उपयोगी सामग्री को भी विदाई स्वरूप देगा।  कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी संस्था का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह दहेज प्रथा को समाप्त करना है। संस्था अपनी उद्देश्य को लेकर जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है। लोगों का अगर सहयोग रहा तो आने वाले समय में बाल विवाह दहेज प्रथा भ्रूण हत्या पूरी तरह से समाप्त हो सकता है।

The post गया कन्या विवाह, एंड विकास सोसायटी द्वारा असहाय कन्यायो का विवाह कराया गया appeared first on DW Samachar.



This post first appeared on Digital Women - Daring ! Inspiring ! Courageous, please read the originial post: here

Share the post

गया कन्या विवाह, एंड विकास सोसायटी द्वारा असहाय कन्यायो का विवाह कराया गया

×

Subscribe to Digital Women - Daring ! Inspiring ! Courageous

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×