Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

अलविदा: भाजपा में शोक की लहर, नहीं रहें पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी, बिहार राजनीति में बड़ी छति

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण 13 मई को भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ी क्षति हुई है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता सुशील मोदी ने सोमवार शाम दुनिया को अलविदा कह दिया। इसी के साथ पांच दशक की लंबी सियासी पारी भी खत्म गई । सुशील मोदी ने कभी सोचा भी नहीं होगा यह लोकसभा चुनाव उनके राजनीतिक पारी के आखिरी चुनाव होंगे । बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का दिल्ली एम्स में निधन हो गया। 72 साल के सुशील गले के कैंसर से पीड़ित थे। छह महीने पहले गले में दर्द की शिकायत पर जांच कराई तो कैंसर का पता चला था। उन्होंने कैंसर की जानकारी 3 अप्रैल को सोशल मीडिया पर देते हुए लिखा था, ‘‘पिछले छह माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं। अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है। लोकसभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा। प्रधानमंत्री को सब कुछ बता दिया है। देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित। पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील मोदी का पार्थिव शरीर आज पटना के राजेंद्र नगर में उनके आवास पर लाया जाएगा और दिन में अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुशील मोदी के निधन पर बिहार की राजनीति में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई भाजपा नेताओं के साथ अन्य दलों के नेताओं ने भी ने उनके निधन पर शोक जताया है। सुशील मोदी को अपनी मृत्यु का पहले ही आभास हो गया था। सुशील कुमार मोदी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में से एक माने जाते हैं। वे विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं। सुशील मोदी तीन बार बिहार के उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं। उन्होंने वित्त समेत कई अहम विभागों की जिम्मेदारी संभाली है। वे जीएसटी काउंसिल के चेयरमैन भी रह चुके हैं।

सुशील मोदी देश के उन नेताओं में शामिल रहे है, जो चारों सदन के सदस्य रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुशील मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके आपातकाल से लेकर जीएसटी पारित होने की भूमिका को याद किया। पीएम मोदी ने लिखा, ‘पार्टी में अपने मूल्यवान सहयोगी और दशकों से मेरे मित्र रहे सुशील मोदी जी के असामयिक निधन से अत्यंत दुख हुआ है। बिहार में भाजपा के उत्थान और उसकी सफलताओं के पीछे उनका अमूल्य योगदान रहा है। आपातकाल का पुरजोर विरोध करते हुए, उन्होंने छात्र राजनीति से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। वे बेहद मेहनती और मिलनसार विधायक के रूप में जाने जाते थे। राजनीति से जुड़े विषयों को लेकर उनकी समझ बहुत गहरी थी। उन्होंने एक प्रशासक के तौर पर भी काफी सराहनीय कार्य किए। जीएसटी पारित होने में उनकी सक्रिय भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति! वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुशील कुमार मोदी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. सुशील कुमार मोदी जेपी आंदोलन के सच्चे सिपाही थे। उपमुख्यमंत्री के तौर पर भी उन्होंने हमारे साथ काफी वक्त तक काम किया। मेरा उनके साथ व्यक्तिगत संबंध था और उनके निधन से मैं मर्माहत हूं। मैंने आज सच्चा दोस्त और कर्मठ राजनेता खो दिया है। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए सुशील मोदी के निधन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी जी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। यह बिहार भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुशील मोदी जी अब हमारे बीच नहीं रहे । पूरे भाजपा संगठन परिवार के साथ-साथ मेरे जैसे असंख्य कार्यकताओं के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है । अपने संगठन कौशल,प्रशासनिक समझ और सामाजिक राजनीतिक विषयों पर अपनी गहरी जानकारी के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिरशांति और परिजनों को इस शोक की घड़ी में सम्बल प्रदान करें।सुशील कुमार मोदी के निधन पर लालू यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है, बीते 51-52 वर्षों यानी पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के समय से वो उनके मित्र थे। वे एक जुझारू, समर्पित सामाजिक राजनीतिक व्यक्ति थे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिरशांति तथा परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। सुशील मोदी के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव, डॉ मीसा भारती सहित अन्‍य राजद नेताओं ने शोक जताया है।

बिहार में 70 के दशक के जेपी आंदोलन से राजनीति में आए थे सुशील मोदी-

5 जनवरी 1952 को बिहार की राजधानी पटना में जन्मे सुशील बिहार में 70 के दशक के जेपी आंदोलन से राजनीति में आए थे। इसके बाद आरएसएस से जुड़े रहे। उनकी छात्र राजनीति की शुरुआत 1971 में हुई थी।सुशील कुमार मोदी को अपने राजनीतिक जीवन में जेल भी जाना पड़ा। जेपी आंदोलन और आपातकाल के दौरान उन्हें पांच बार गिरफ्तार किया गया। 1974 में छात्र आंदोलन के दौरान उन्हें एक बार गिरफ्तार किया गया था। आपातकाल के दौरान गिरफ्तारी के बाद वे 19 महीने तक जेल में रहे। सुशील ने 1990 में पटना सेंट्रल से चुनाव लड़ा और विधानसभा पहुंचे। सुशील साल 2004 में भागलपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीते। साल 2005 में उन्होंने संसद सदस्यता से इस्तीफा दिया और विधान परिषद के लिए निर्वाचित होकर डिप्टी सीएम बने। यहीं से नीतीश कुमार के साथ उनका सफर शुरू हुआ। 2005 से 2013 और 2017 से 2020 तक बिहार के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री रहे। सुशील 8 दिसंबर 2020 में राज्यसभा सांसद चुने गए। (उन्हें राम विलास पासवान के निधन के बाद राज्यसभा बुलाया गया था।) जुलाई 2017 से लेकर नवंबर 2020 तक सुशील मोदी जीएसटी काउंसिल के सदस्य रहे। बाद में जब वे राज्यसभा के सदस्य चुने गए तो इस दौरान भी उन्होंने अलग-अलग पदों पर काम किया। दिसंबर 2020 से लेकर सितंबर 2021 तक वे शहरी विकास समिति (कमेटी ऑन अर्बन डेवलपमेंट) के सदस्य रहे। इसके बाद वह 2023 तक अलग-अलग कमेटियों में सदस्य के तौर पर काम करते रहे। सुशील मोदी के पिता मोती लाल मोदी और माता का नाम रत्ना देवी है। दोनों का पहले ही निधन हो चुका है। उन्होंने अपनी शादी ईसाई धर्म में की थी। सुशील मोदी की पत्नी डॉक्टर जेस्सी सुशील मोदी हैं। वे पटना यूनिवर्सिटी में एजुकेशन डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। सुशील मोदी के दो बेटे हैं, जिनका नाम उत्कर्ष तथागत अक्षय अमृतांक्षु है।

The post अलविदा: भाजपा में शोक की लहर, नहीं रहें पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी, बिहार राजनीति में बड़ी छति appeared first on DW Samachar.



This post first appeared on Digital Women - Daring ! Inspiring ! Courageous, please read the originial post: here

Share the post

अलविदा: भाजपा में शोक की लहर, नहीं रहें पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी, बिहार राजनीति में बड़ी छति

×

Subscribe to Digital Women - Daring ! Inspiring ! Courageous

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×