Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

VIDEO : पीएम मोदी के साथ ‘मोटू-पतलू’ ने भी किया योग, बढ़ाया बच्चों का उत्साह

चैतन्य भारत न्यूज

रांची. स्वस्थ रहने के लिए योग सबसे बेहतर माध्यम है। 21 जून को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची के प्रभात तारा मैदान में करीब 35 हजार लोगों के साथ योग किया। इस मौके पर बच्चों के सबसे पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर ‘मोटू-पतलू’ को भी योग करते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर मोटू-पतलू का योग करते हुए वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

मोटू-पतलू को अपने बीच योग करते हुए देखकर बच्चे बेहद खुश दिखाई दिए। मोटू-पतलू को बच्चों द्वारा बेहद पसंद किया जाता है शायद यही वजह है कि बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए इन दोनों को भी इस योग कार्यक्रम में शामिल किया गया। वीडियो में देखा जा सकता है मोटू-पतलू किस तरह से सभी योगासन बहुत अच्छे से कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका यह योग वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।

बता दें योग सत्र के दौरान पीएम मोदी के साथ झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुबर दास, आयुष मंत्री श्रीपद नाइक, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र केसरी समेत और भी कई नेता मौजूद थे। इस मौके पर पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, ‘योग जाति, धर्म और मजहब से परे है।’ साथ ही पीएम मोदी ने योग को चिकित्सा की अन्य पद्धतियों के साथ जोड़ने पर बल देते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने की भी अपील की।

पीएम मोदी ने इस बार योग के लिए रांची को चुनने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि, ‘झारखंड का प्रकृति से बहुत गहरा नाता है और आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत भी यहीं से हुई। रांची और स्वास्थ्य का रिश्ता इतिहास में दर्ज है। इसलिए इस बार रांची को योग के लिए चुना गया।’

ये भी पढ़े… 

इंसान ही नहीं जानवरों ने भी किया योगासन, जवानों ने -20 डिग्री तापमान में ऐसे किया योग, देखें तस्वीरें

एक-दूसरे से बिलकुल अलग होते हैं योग और व्यायाम, जानिए दोनों के बीच ये 5 बड़े अंतर

VIDEO : योग दिवस से तीन दिन पहले पीएम मोदी ने सिखाया सेतु बंधासन, बताए इसके खास फायदे



This post first appeared on Chaitanya Bharat News, please read the originial post: here

Share the post

VIDEO : पीएम मोदी के साथ ‘मोटू-पतलू’ ने भी किया योग, बढ़ाया बच्चों का उत्साह

×

Subscribe to Chaitanya Bharat News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×