ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है
मेष : इस राशि के जातक ध्यान दें कि आज के दिन आपकी जल्दबाजी से कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। इसके अलावा धन की हानि होने की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
Related Articles
वृष : इस राशि के जातकों को आज थोड़ी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। विवाह में उलझने आ सकती है। भगवान की पूजा करें। मंदिर में जाकर अपने कुल देवता की अराधना करें। लड़ाई-झगड़ों से आज के दिन दूरी बना के रखें।
मिथुन : इस राशि के जातकों के आज के दिन अच्छे स्वभाव से भविष्य के लिए रास्ते खुलने की संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से मन-मुटाव की स्थिति बन सकती है।
कर्क : इस राशि के जातकों को आज भविष्य के लिए नई राह मिल सकती है। इसके अलावा अगर आप कुवारे हैं तो आपका विवाह भी पक्का हो सकता है। ससुराल की तरफ से भी भरपूर सहयोग मिलने की संभावना है।
सिंह : इस राशि के जातकों का आज के दिन पद में उन्नति होने का योग बन रहा है। कोई बरसों पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। कारोबार में निवेश सोच समझ के करें।
कन्या : इस राशि के जातकों के परिवार में आज लड़ाई की स्थिति बन सकती है लेकिन छोटी-छोटी बातों पर ज्यादा टेंशन न लें। इसके अलावा माता पिता की तबीयत का विशेष ध्यान रखें।
तुला : इस राशि के जातकों की नौकरी में कुछ लोग काम बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। संतान की प्राप्ति की कामना पूरी हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होने का योग बन रहा है।
वृश्चिक : इस राशि के जातकों के आज के दिन अधूरे काम पूरे होने की संभावना है। कारोबार में भी लाभ होने का योग बन रहा है लेकिन अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है।
धनु : इस राशि के जातक आज के दिन कोई काम जल्दबाजी से न करें। कारोबार में आपके काम को लेकर लाभ होने की संभावना है। कोई पुराना दोस्त आज आपके काम में मदद कर सकता है।
मकर : इस राशि के जातकों के आज के दिन सारे बिगड़े कामों में सुधार आने की संभावना है। आज के दिन काम में भाग-दौड़ की स्थिति बनने की संभावना है। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का योग बन रहा है।
कुंभ : इस राशि के जातकों को आज के दिन काम में थोड़ी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। विवाह में चल रही सारी समस्याएं सुलझेगी। परिवार का भरपूर सहयेग मिलेगा।
मीन : इस राशि के जातकों का आर्थिक और सामाजिक पक्ष आज मजबूत होगा। स्वास्थ के प्रति सचेत रहें। परिवार में किसी सदस्य के आने का योग बना हुआ है। माता-पिता के तबीयत का विशेष ध्यान रखें।