Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

जब Akshay Kumar किसी खास इंसान के कहने पर बन गए थे वेजिटेरियन

जो इंसान नॉन वेज खाता है वो उसे छोड़ कर वापिस आसानी से वेजिटेरियन नहीं बन सकता है। वहीं Bollywood के खिलाड़ी Akshay Kumar के लिए ऐसा करना बेहद आसान काम है। इन दिनों सावन का महीना चल रहा है। ऐसे में अक्षय कुमार सावन के महीने में शिव के रूप में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। ये लुक्स उनकी फिल्म ‘OMG 2’ के हैं।

शिव अवतार में Akshay Kumar हो रहे हैं ट्रोल

फिल्म ‘OMG 2’ 11 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज़ हो रही है। Akshay Kumar के शिव अवतार को देखकर लोगों के तरह-तरह के रिऐक्शंस सामने आ रहे हैं। कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म का प्रीक्वल यानी OMG (ओह माई गॉड) भी विवादों में रहा था। इसमें Akshay Kumar ने कृष्ण का रोल निभाया था। वहीं एक बात जो कोई नहीं जानता कि फिल्म से पहले वह पूरी तरह वेजिटेरियन बन गए थे। यह काम उन्होंने अपने किसी बेहद अज़ीज़ इंसान की सलाह पर लिया था।

मां के कहने पर छोड़ा था नॉनवेज

एक रिपोर्ट के मुताबिक, Akshay Kumar की मां कृष्ण को काफी मानती थीं। उन्होंने अपने बेटे से कहा था कि जब तक वह मांस खाना नहीं छोड़ते कृष्ण का किरदार अच्छे से नहीं निभा पाएंगे। Akshay Kumar की मां उनके काम-काज में कभी दखल नहीं देती थीं। इसलिए Akshay Kumar ने उनकी बात को गंभीरता से लिया और नॉनवेज छोड़ दिया था। बता दें कि Akshay Kumar अपनी अकमिंग फिल्म ओएमजी 2 में शिवजी के गेटअप में दिख रहे हैं। 9 जुलाई को उन्होंने अपनी एक और क्लिप साझा की है। इसके साथ ही लोगों को उनका कृष्ण वाला रोल भी याद आ गया। ओह माई गॉड के पहले पार्ट में वह कृष्ण बने थे। ये फिल्म काफी विवादित रही थी।

यह भी पढ़ें – ‘Jawan’ के इन डायलॉग्स को सुनकर आपको भी होने लगेगा फिल्म की रिलीज़ डेट का इंतज़ार

ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है

The post जब Akshay Kumar किसी खास इंसान के कहने पर बन गए थे वेजिटेरियन first appeared on AbStar News.


This post first appeared on Top 10 News, please read the originial post: here

Share the post

जब Akshay Kumar किसी खास इंसान के कहने पर बन गए थे वेजिटेरियन

×

Subscribe to Top 10 News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×