Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

सफेद की जगह भगवा हुई ‘Vande Bharat Train’, रेल मंत्री ने बताई रंग बदलने की वजह

Vande Bharat Express Train का नाम सुनते ही आंखों के सामने सफेद रंग की ट्रेन आ जाती है वहीं अब आपको सफेद नहीं बल्कि भगवा रंग वाली Vande Bharat Express नज़र आएगी। इस बात की जानकारी रेलवे के अधिकारियों ने दी है। अधिकारियों ने बताया कि भारत में निर्मित सेमी-हाई-स्पीड Vande Bharat Express की 28वीं रैक का रंग ‘भगवा’ होगा।

परीक्षण के तौर पर बदला जा रहा है ट्रेन का रंग

नई भगवा Vande Bharat Express अभी तक चालू नहीं हुई है और फिलहाल चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में ही खड़ी है, जहां वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण किया जाता है। अधिकारियों के मुताबिक, Vande Bharat Express के कुल 25 रेक देशभर के अलग-अलग रूट्स पर चल रहे हैं और दो रेक को रिजर्व्ड रखा गया है। अधिकारियों ने बताया, ”हालांकि इस 28वें रेक का रंग परीक्षण के तौर पर बदला जा रहा है और उसे भगवा रंग दिया गया है।”

नया रंग “भारतीय तिरंगे से प्रेरित”

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार(8 जुलाई) को चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री का निरीक्षण किया था और Vande Bharat Express में सुधार समेत दक्षिणी रेलवे में सुरक्षा उपायों की समीक्षा की। निरीक्षण करने के बाद, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्वदेशी ट्रेन की 28वीं रेक का नया रंग “भारतीय तिरंगे से प्रेरित” है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेनों में कुल 25 तरह के सुधार किए गए हैं।

अश्विनी वैष्णव ने प्रेस वार्ता में सुधारों पर कहा, “यह मेक इन इंडिया की एक अवधारणा है, जिसका अर्थ है कि यह भारत में हमारे अपने इंजीनियरों और तकनीशियनों द्वारा डिजाइन किया गया है। इसलिए वंदे भारत ट्रेन के संचालन के दौरान एसी, शौचालय आदि के संबंध में हमें फील्ड इकाइयों से जो भी फीडबैक मिल रहा है, उनके मुताबिक डिज़ाइन में बदलाव किया जा रहा है।”

अश्विनी वैष्णव  ने कहा, “एक नई सुरक्षा सुविधा, ‘एंटी क्लाइंबर्स’ या एंटी-क्लाइंबिंग डिवाइस, जिस पर हम काम कर रहे हैं, की भी आज समीक्षा की गई। ये सभी वंदे भारत और अन्य ट्रेनों में मानक सुविधाएं होंगी।”

यह भी पढ़ें – गैंगस्टर Lawrence Bishnoi की तबीयत नासाज़, अस्पताल में करना पड़ा एडमिट

ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है

The post सफेद की जगह भगवा हुई ‘Vande Bharat Train’, रेल मंत्री ने बताई रंग बदलने की वजह first appeared on AbStar News.


This post first appeared on Top 10 News, please read the originial post: here

Share the post

सफेद की जगह भगवा हुई ‘Vande Bharat Train’, रेल मंत्री ने बताई रंग बदलने की वजह

×

Subscribe to Top 10 News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×