Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

11 July – जानें किस राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति रहना होगा सचेत

मेष : इस राशि के जातकों की आय में आज वृद्धि होने की संभावना है। कला व संगीत के प्रति रुचि बढ़ेगी। आज के दिन काम का बोझ आपके ऊपर देखने को मिल सकता है। आय में वृद्धि होने का योग बन रहा है।

वृष : इस राशि के जातकों के परिवार में आज सुख शांति रहने की संभावना बन रही है। संतान के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खोया हुआ आत्मविश्वास आज वापिस मिलने की संभावना है।

मिथुन : इस राशि के जातकों का आज मन शांत रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सुखद परिणाम मिलने की संभावना है, लेकिन वाणी में कठोरता का भाव आ सकता है, जिससे आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं।

कर्क : इस राशि के जातकों के आज के दिन भाई-बहन के रिश्ते में मनमुटाव आ सकते हैं जिससे घर की स्थिति बिगड़ सकती है। इसके साथ जीवन साथी के साथ भी झगड़े की स्थिति बन सकती है। गुस्से पर काबू रखें।

सिंह : इस राशि के जातकों के स्वभाव में काम के बिगड़ने के बाद चिड़चिड़ापन आ सकता है, इससे बचें। आत्मवश्विास बढ़ेगा। काम को लेकर जोश और उत्साह बने रहने की संभावना है।

कन्या : इस राशि के जातकों के आज के दिन दिल में निराशा के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। संतान की तरफ से सुखद समाचार मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

तुला : इस राशि के जातक आज के दिन अपनी भावनाओं पर काबू रखें। परिवार में लबें समय से चल रहे लड़ाई झगड़े से शांति मिल सकती है। जीवन साथी के साथ मनमुटाव होने की संभावना बन रही है।

वृश्चिक : इस राशि के जातकों का आज आत्मवश्विास बढ़ेगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। साथ ही संतान का सुख मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन होता दिख रहा है।

धनु : इस राशि के जातकों को आज माता-पिता का पूरा सहयोग मिलने की उम्मीद है। धन में कमी आ सकती है। आय में कमी व खर्चों में वृद्धि की स्थिति बन रही है।

मकर : इस राशि के जातकों को आज माता का प्यार व सहयोग मिलेगा, संयम बनाये रखें। धन की हानि उठानी पड़ सकती है। साथ-साथ क्रोध बढ़ने की संभावना है।

कुंभ : इस राशि के जातक आज धैर्य बनाये रखें। आज आप अपनी भावनाओं को काबू में रखें। परिवार के प्रति जिम्मेदारियां बढ़ने की संभावना बन रही है। इसके साथ नौकरी में तरक्की का योग बनता दिख रहा है।

मीन : इस राशि के जातकों के स्वभाव में आज के दिन थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारियां बढ़ने की संभावना है। आज के दिन आपका मान-सम्मान बढ़ने की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें – 10 July – जानें किस राशि के जातकों को धन संग्रह करने में आज आ सकती हैं बाधाएं

ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है

The post 11 July – जानें किस राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति रहना होगा सचेत first appeared on AbStar News.


This post first appeared on Top 10 News, please read the originial post: here

Share the post

11 July – जानें किस राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति रहना होगा सचेत

×

Subscribe to Top 10 News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×