Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

UCC पर मुस्लिम महिलाओं ने रखी अपनी राय, सर्वे में हुआ इस चीज़ का खुलासा 

कई दिनों से आप Uniform Civil Code (UCC) के बारे में सुन रहे होंगे। लोग अपनी अपनी राय रख रहे हैं। इसी बीच एक सर्वे में खुलासा हुआ है कि भारत की अधिकांश मुस्लिम महिलाएं शादी, तलाक जैसी प्रक्रियाओं के लिए एक ही कानून का समर्थन कर रही हैं। खास बात है कि अगर भारत में UCC लागू होता है, तो यह मौजूदा पर्सनल लॉ की जगह ले लेगा।

सर्वे में हुआ इस बात का खुलासा

UCC कब तक लागू होगा? इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है, हालांकि, UCC यानी समान नागरिक संहिता को लेकर भारत में चर्चाएं जारी हैं। सर्वे में 18 से 65 साल और उससे ऊपर की महिलाओं के भी शामिल किया गया था। 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में किए गए इस सर्वे में 8 हजार 35 मुस्लिम महिलाओं से बातचीत की गई थी। खास बात है कि महिलाओं के सामने UCC का जिक्र नहीं किया गया था और सिर्फ एक समान कानून को लेकर सवाल पूछा गया था। इस दौरान अशिक्षित से लेकर पीजी तक की कई महिलाएं बातचीत का हिस्सा बनीं।

सुन्नी और शिया महिलाओं की राय

सर्वे के अनुसार, जवाब देने वाली महिलाओं में कुल 73.1 फीसदी सुन्नी, 13.3 फीसदी शिया, 13.6 फीसदी अन्य थीं। खास बात है कि 18-24 आयु वर्ग की 18.8 महिलाएं थीं। वहीं, 25-34 की उम्र की 32.9 फीसदी, 35-44 की 26.6 फीसदी, 45-54 की 14.4 फीसदी, 55-64 की 5.4 फीसदी और 65 से ज्यादा आयु की 1.9 प्रतिशत महिलाएं थीं। इनमें 70.3 फीसदी शादीशुदा थीं और 24.1 फीसदी अविवाहित थीं। 2.9 फीसदी विधवा और 2.9 फीसदी का तलाक हो चुका था।

शिक्षित मुस्लिम महिलाओं की राय

रिपोर्ट के अनुसार, शिक्षित वर्ग (ग्रेजुएट) में देखें, तो 68.4 यानी 2076 महिलाएं एक समान कानून के पक्ष में थीं। जबकि, 820 इससे इनकार कर रही थीं और 137 की कोई राय नहीं थी। सर्वे में 10.8 फीसदी महिलाएं पीजी, 27 फीसदी ग्रेजुएंट्स, 20.8 फईसदी 12+, 13.8 फीसदी 10+, 12.9 फीसदी कक्षा 5-10 के बीच, 4.4 फीसदी 5वीं तक पढ़ीं थीं।

593 महिलाएं इस बारे में कोई राय नहीं रखती

सवाल पूछे गए कि क्या वे शादी, तलाक, गोद लेने और विरासत जैसी प्रक्रियाओं में सभी भारतीयों के लिए एक जैसे कानून का समर्थन करती हैं। इस पर सर्वे में शामिल हुईं 5 हजार 403 महिलाओं यानी 67.2 फीसदी ने हामी भरी। हीं, 25.4 फीसदी यानी करीब 2039 महिलाओं ने इससे इंकार किया था। महज 593 महिलाएं ऐसी थीं, जो इस बारे में कोई राय नहीं रखती थीं।

यह भी पढ़ें – Delhi-NCR की बारिश ने बच्चों को दिलाई राहत, सोमवार को सभी स्कूल बंद

ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है

The post UCC पर मुस्लिम महिलाओं ने रखी अपनी राय, सर्वे में हुआ इस चीज़ का खुलासा  first appeared on AbStar News.


This post first appeared on Top 10 News, please read the originial post: here

Share the post

UCC पर मुस्लिम महिलाओं ने रखी अपनी राय, सर्वे में हुआ इस चीज़ का खुलासा 

×

Subscribe to Top 10 News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×