Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

22 June – जानें किन राशि के जातकों को व्यावसायिक मोर्चे पर समस्याओं का करना पड़ेगा सामना

मेष : इस राशि के जातकों का आज पुराने मित्र व रिश्तेदारों से मेल बढ़ेगा। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। सभी तरफ से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। काम में दिल लगेगा। संपर्क बनाएं। आय में वृद्धि होगी।

वृष : इस राशि के जातकों का आज व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। किसी तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। प्रभावशाली व्यक्तियों से मेलजोल बढ़ेगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। रुके कार्यों में गति आएगी।

मिथुन : इस राशि के जातकों की पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति की उम्मीद है। कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त होने के योग हैं। व्यय होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं।

कर्क : इस राशि के जातकों के लिए आज बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। विचार मन में आएंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। संगीत इत्यादि में रुचि रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। वयस्त रहने की वजह से स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें।

सिंह : इस राशि के जातकों को आज सामाजिक कार्य करने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। थोड़े प्रयास से अधिक लाभ होगा। किसी बड़े कार्य के होने की संभावना है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आलस्य न करें।

कन्या : इस राशि के जातकों को आज अपेक्षित काम समय पर पूरे होने से ख़ुशी रहेगी। नवीन वस्त्राभूषण पर खर्च होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। नए काम मिल सकते हैं। राजकीय बाधा संभव है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय सही रहेगा।

तुला : इस राशि के जातकों को आज दैनिक खर्च में वृद्धि के कारण तनाव होगा। आपके स्वास्थ्य सितारे कमजोर हैं। मौसमी संक्रमण को पकड़ सकते हैं। आज आपको पूरा करने के लिए बहुत काम होगा। पैसों की आमद होगी। आप आज एक नई परियोजना शुरू कर सकते हैं।

वृश्चिक : इस राशि के लोगों को आज व्यावसायिक मोर्चे पर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। सतर्क रहें। आपके जीवन साथी का एक गलत निर्णय आपके लिए समस्याएं पैदा करेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें।

धनु : इस राशि के जातकों को आज छोटी-छोटी बातों के लिए भी बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। यदि आप आज यात्रा करते हैं, तो आप बीमार पड़ सकते हैं या कुछ महत्वपूर्ण सामान खो सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आपको डॉक्टर से परामर्श लेना पड़ सकता है।

मकर : इस राशि के जातक आज के दिन रोज़मर्रा के काम शांति से करें। हो सकता है कि विद्यार्थियों का मन आज पढ़ाई में न लगे और मन में किसी बात को लेकर कन्फ्युजन कि स्थिति रहें। व्यवसाय ठीक चलेगा। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा।

कुंभ : इस राशि के जातक आज के दिन किसी व्यापार से जुड़े हैं तो खुश हो जाइए क्योंकि आपके लिए ये फायदेमंद है। अगर कार्य कि अधिकता न हो तो घर पर ही आराम करें, यानि ऑफिस से छुट्टी ले कर आराम को महत्व दें।

मीन : इस राशि के जातक आज अपनी वाणी के प्रभाव से लाभदायी और प्रेमभरे संबंधों को स्थापित कर सकेंगे। आपकी वैचारिक समृद्धि अन्य जनों को प्रभावित कर सकेगी। आपका दिन शुभफलदायी है। मानसिक स्वास्थ्य के साथ साथ वाणी की मधुरता से अन्य जनों के साथ आनंद की प्राप्ति होगी।

यह भी पढ़ें – 21 June – सिंह राशि के जातक आज किसी कार्य में बिना सोचे समझे निर्णय न लें

ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है

The post 22 June – जानें किन राशि के जातकों को व्यावसायिक मोर्चे पर समस्याओं का करना पड़ेगा सामना first appeared on AbStar News.


This post first appeared on Top 10 News, please read the originial post: here

Share the post

22 June – जानें किन राशि के जातकों को व्यावसायिक मोर्चे पर समस्याओं का करना पड़ेगा सामना

×

Subscribe to Top 10 News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×