Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

30 May – जानें किस राशि के बेरोज़गार जातकों को आज रोज़गार मिलने की है संभावना

मेष : इस राशि के जातकों के आज अटके हुए कार्य पूरे होंगे। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी की आशंका है, जिसका आपको ध्यान रखना चाहिए। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।

वृष : इस राशि के जातकों के आज जीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें अन्यथा परेशानी हो सकती है। वाणी पर संयम रखें और किसी से वाद- विवाद न करें।

मिथुन : इस राशि के जातकों की राशि में सूर्य और शुक्र का संयोग आज मानसिक कष्ट दे सकता है लेकिन पारिवारिक जीवन में प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। विरोधी पक्ष परास्त होगा।

कर्क : इस राशि के जातकों के विरोधी आज परास्त होंगे। काम की अधिकता के कारण आज पारिवारिक सदस्य और जीवनसाथी को समय नहीं दे पाएंगे। किसी व्यक्ति से धार्मिक विवाद पर चर्चा न करें।

सिंह : इस राशि के जातकों की आज धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार में धन लाभ होगा। किसी बात को लेकर मानसिक चिंता हो सकती है। छात्रों का परीक्षा की दिशा में किया गया श्रम सार्थक होगा।

कन्या : इस राशि के जातक आज किसी भी व्यक्ति से वाद- विवाद में ना उलझें। खान-पान पर संयम रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है।

तुला : इस राशि के जातक आज गुप्त शत्रु, ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें, तो बेहतर होगा। आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे और आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, अन्यथा परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक : इस राशि के जातक आज दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे। यात्रा और देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी। किसी मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। खान-पान में संयम बरतें। संतान पक्ष की तरफ से चिंता हो सकती है।

धनु : इस राशि के जातकों पर प्रथम शनि गुरु का प्रभाव है। एकादश भाव में केतु होने से विवेकपूर्ण कार्य और रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। किसी विशेष कार्य के कारण आज आपको उपहार व सम्मान का लाभ मिल सकता है।

मकर : इस राशि के बेरोजगार जातकों को आज रोजगार मिलने की संभावना है। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास भी सफल होंगे। खान-पान पर संयम रखें।

कुंभ : इस राशि के जातकों की आज पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी अभिन्न मित्र से मिलाप की संभावना है। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें तो बेहतर होगा। कुछ लोगों को आवश्यक कारणों से यात्रा करनी पड़ सकती है।

मीन : इस राशि के जातकों का आज का दिन राजकीय और सरकारी क्षेत्र से संबंधित मामलों में अनुकूल है। आपके किए गए प्रयास सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों और वरिष्ठजनों से सहयोग पाएंगे।

यह भी पढ़ें – 29 May – जानें किस राशि के जातकों के आज धन लाभ के बन रहे हैं ‘योग’

ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है

The post 30 May – जानें किस राशि के बेरोज़गार जातकों को आज रोज़गार मिलने की है संभावना first appeared on AbStar News.


This post first appeared on Top 10 News, please read the originial post: here

Share the post

30 May – जानें किस राशि के बेरोज़गार जातकों को आज रोज़गार मिलने की है संभावना

×

Subscribe to Top 10 News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×