Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

29 May – जानें किस राशि के जातकों के आज धन लाभ के बन रहे हैं ‘योग’

मेष : इस राशि के जातक आज स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। धन का खर्च बढ़ेगा। अनैतिक संबंध और निषेधात्मक कार्यों से दूर रहें। ईश्वर की ध्यान-योग आराधना से मन शांत रहेगा। विवाहितों के लिये आज का दिन बढ़िया है।

वृष : इस राशि के जातकों को आज अपने जीवन को बेहतर बनाने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। संतान की ओर से आपको खुशखबरी मिलने की संभावना है। घर के किसी काम को लेकर आप कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं।

मिथुन : इस राशि के जातक आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। ऑफिस में प्रमोशन के लिए आपको नया मौका मिल सकता है। किसी अधूरे काम में आज हाथ लगाने से वह जल्द ही पूरा हो सकता है। परिवार वालों के साथ कुछ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

कर्क : इस राशि के जातकों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बकाया वसूली होगी। शत्रु भय रहेगा। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली सुधरेगी। पैसों की आवक बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। सम्मान मिलेगा।

सिंह : इस राशि के जातकों की आज नौकरी में परेशानी आएगी। स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। माता की तीर्थयात्रा होगी। किसी मित्र से आपसी तालमेल में मुसीबत आएगी। किसी अनजान के साथ आर्थिक उलझन हो सकती है, ध्यान रखना होगा।

कन्या : इस राशि के छात्रों को आज करियर संबंधी बड़ा अवसर मिल सकता है, आगे बढ़ कर उसका स्वागत करें। किसी मित्र का व्यवहार दुख का कारण बन सकता है। पैरों की नसों में खिंचाव रह सकता है। निकट के व्यक्ति के सहयोग से बड़ी सफलता की प्राप्ति संभव है।

तुला : इस राशि के जातकों के लिए अच्छी स्थिति है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब अद्भुत दिखाई दे रहा है। सफेद वस्तु का दान करें। सब अच्छा रहेगा।

वृश्चिक : आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों की किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसका अनुभव और मार्गदर्शन उनकी पढ़ाई में सहायता कराएगा। व्यापार के लिए यदि आज यात्रा करते हैं, तो वह उत्तम रहेगी।

धनु : इस राशि के जातकों का काम आज तेज़ी से बढ़ेगा। किसी रिश्‍तेदार की तबीयत को लेकर परेशान हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम की स्थिति बिल्‍कुल ठीक नहीं चल रही है। थोड़ा धैर्य के साथ चलें।

मकर : इस राशि के जातकों को आज शत्रुपक्ष परेशान करने की कोशिश करेगा लेकिन स्‍वयं नतमस्‍तक होगा। कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम में काफी सुधार है।

कुंभ : इस राशि के जातक आज बेकार के झगड़े से बचें। अपना ख्‍याल रखें। अति साहस न करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति मध्‍यम है। निर्णय लेने की क्षमता थोड़ी प्रभावित रहेगी। बचकर पार करें।

मीन : इस राशि के जातक आज अक्रामकता से बचें। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर चलें।

यह भी पढ़ें – 28 May – जानें, किस राशि के जातक आज खुद को तनावमुक्त करेंगे महसूस

ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है

The post 29 May – जानें किस राशि के जातकों के आज धन लाभ के बन रहे हैं ‘योग’ first appeared on AbStar News.


This post first appeared on Top 10 News, please read the originial post: here

Share the post

29 May – जानें किस राशि के जातकों के आज धन लाभ के बन रहे हैं ‘योग’

×

Subscribe to Top 10 News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×