ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है
चावल की कोई अच्छी डिश खानी हो तो सभी को बिरयानी या पुलाव याद आता है लेकिन महाराष्ट्र और कर्नाटक में ‘Vangi Bhaat’ खूब बनाई जाती है। कर्नाटक में किसी भी फंक्शन में लोग इसे बनाना नहीं भूलते। पुलाव और बिरयानी खाकर अगर आप भी बोर हो गए हैं तो आप घर में इसे आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए इस्तेमाल होने वाला ‘Vangi Bhaat’ कुछ लोग घर में बनाते हैं, आप चाहें तो बाज़ार से भी इसे खरीद सकते हैं। ये बाजार में आसानी से मिल जाता है।
Related Articles
सामग्री
- पके चावल – 1 कप
- हरी शिमला मिर्च – 1/2 कप
- बैंगन – 1/2 कप
- हरी मटर के दाने – 1/2 कप
- आलू – 1/2 कप
- कसा हुआ नारियल – 1/2 कप
- सरसों के बीज – 1/2 छोटा चम्मच
- उड़द दाल – 1/2 छोटा चम्मच
- चना दाल – 1/2 छोटा चम्मच
- नींबू – 1/2
- Vangi Bhaat मसाला
- रिफाइंड तेल – 5 छोटी चम्मच
- नमक – स्वाद अनुसार
इस तरह बनाएं ‘Vangi Bhaat’
- सबसे पहले पैन में तेल गर्म करें।
- फिर उसमें सरसों, उड़द दाल, चना दाल को अच्छे से पकाएं।
- फिर मिश्रण में मटर और कटे हुए आलू डालें और इसे 3-4 मिनट तक अच्छी तरह से पका लें।
- जब ये अच्छे से पक जाए तो इसमें बैंगन डालें और इसे भी मिलाकर कुछ मिनटों तक पकाएं।
- जब सब्जियां पक जाएं और नरम हो जाएं तो Vangi Bhaat मसाला और कसा हुआ नारियल मिलाएं।
- सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं और अंत में नींबू का रस मिलाएं।
- एक बाउल में पके हुए चावल को डालें और पैन में तैयार किए गए मिश्रण को चावल में मिलाएं।
- Vangi Bhaat तैयार है। इसे चटनी रायता के साथ सर्व करें।