Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Mukesh Ambani के इवेंट में सर्व की गई ‘नोट’ वाली डिश

किसी भी पार्टी में बढ़िया खाना खाने को मिले तो मेहमानों को अच्छा ही लगता है वहीं बात अगर Mukesh Ambani की पार्टी की करी जाए तो इनकी हर पार्टी में मेहमानों के लिए खास इंतज़ाम किए जाते हैं। नीता- Mukesh Ambani कल्चरल सेंटर इवेंट की ग्लैमरस तस्वीरों के बाद अब खाने-पीने के फोटेज वायरल हो रहे हैं। इस पार्टी का एक फोटो सामने आया है जिसमें स्वीट डिश के साथ 500 के नोट दिखाई रहे हैं। कई लोग हैरान हैं कि क्या सच में मुकेश अंबानी ने रेसिपी में नोट लगवाए थे। वहीं कुछ लोग इस तस्वीर को फोटोशॉप्ड मान रहे हैं।

इस तस्वीर को देखकर अगर आपके मन भी कन्फ्यूजन है तो हम साफ कर देते हैं। दरअसल यह फोटो असली है, हालांकि इसमें दिख रहे नोट नकली हैं। यह डिश Mukesh Ambani के मेहमानों को सर्व की गई थी। डिश का नाम है ‘दौलत की चाट’। यह पुरानी दिल्ली की फेमस डिश है।

Mukesh Ambani और नीता अंबानी के इवेंट की तारीफ भारत ही नहीं विदेशों में भी हो रही है। अब इस कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें लोगों के मन में उत्सुकता पैदा कर रही हैं। पहले चांदी गुजराती थाली ने लोगों का ध्यान खींचा। अब दौलत की चाट के चर्चे हैं। इसका मेन अट्रैक्शन इसमें लगे नोट हैं। जो कि इसके नाम को सूट करते हुए प्रजेंटेशन का हिस्सा है। दौलत की चाट पुरानी दिल्ली की पॉप्युलर डिश है। देश के दूसरे शहरों में इसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है जैसे वाराणसी में मलाइयो, कानपुर और लखनऊ में मक्खन मलाई के नाम से जाना जाता है।

डिश कच्चे दूध की बनती है इसमें मलाई मिलाकर रातभर ठंडा किया जाता है। इसके बाद इसके कुछ हिस्से को हटाकर हाथ से फेंटा जाता है। इस डिश में खोया और छेना भी पड़ता है। दौलत की चाट ज्यादातर कुल्हड़ और पत्तल में सर्व की जाती है। मुकेश अंबानी की पार्टी में भी इसे कुल्हड़ में सर्व किया गया था। बस प्रजेंटेशन के लिए इसमें नकली नोट लगाए गए थे। बता दें कि वाराणसी, लखनऊ, कानपुर में यह डिश सर्दी के मौसम में मिलती है। इसकी खास बात यह है कि यह मुंह में रखते ही घुल जाती है। डिश दूध की बनी होती है।

यह भी पढ़ें – Rahul Gandhi पहुंचें गुजरात, मानहानि मामले में सुनाई गई सज़ा के ख़िलाफ दायर करेंगे अपील

ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है

The post Mukesh Ambani के इवेंट में सर्व की गई ‘नोट’ वाली डिश first appeared on AbStar News.


This post first appeared on Top 10 News, please read the originial post: here

Share the post

Mukesh Ambani के इवेंट में सर्व की गई ‘नोट’ वाली डिश

×

Subscribe to Top 10 News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×