Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

1 April – जानें किस राशि के जातक आज किसी नई संपत्ति को खरीदने में होंगे कामयाब

मेष : इस राशि के जातकों को आज सामाजिक कारणों के लिए समय निकालना पड़ सकता है जिसके कारण आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। यदि आपने भविष्य में पहले कभी किसी को कोई धंन उधार दिया है, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है, जिसके कारण आपके मन में प्रसन्नता रहेगी और आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे।

वृष : इस राशि के जातकों का आज रुका हुआ धन अधिक परिश्रम के बाद ही मिलता दिख रहा है। अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। आर्थिक कारणों से अथवा घर में कोई नुकसान होने से किसी परिजन से आज बहसबाजी हो सकती हैं।

मिथुन : इस राशि के जातकों को आज अपने खान-पान के प्रति सचेत रहना होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो आपको पेट संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा। परिवार में यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा।

कर्क : इस राशि के जातकों का आज का दिन आपकी इच्छा पूर्ति करने वाला रहेगा। आज आपने अपने लिए जो भी सपने देखे हैं, वह आपको पूरे होते हुए दिखेंगे, जिससे मन में प्रसन्नता होगी। नौकरी में आज आपको जिम्मेदारी से कार्य करना होगा, नहीं तो आप किसी कार्य को बिगाड़ सकते हैं, इसके कारण आपकी पदोन्नति रुक सकती है।

सिंह : इस राशि के जातकों का आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। यदि आपने साझेदारी में कोई व्यापार किया हुआ है, तो उसमें आज आपको नुकसान हो सकता है। आज आप किसी नई संपत्ति को खरीदने में कामयाब रहेंगे, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

कन्या : इस राशि के जातकों का आज कोई सरकारी कार्य लटका हुआ है, तो उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करें अन्यथा उस में विलंब हो सकता है। आज आप अपने विचार खुलकर प्रकट करने में सफल रहेंगे। अधिकारों में आप पर पूरा भरोसा दिखाएंगे, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा।

तुला : इस राशि के जातकों को आज जीवनसाथी का सहयोग मिलता दिख रहा है। यदि आज किसी को धन उधार देने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना दें, उसके वापस मिलने की संभावना कम है।

वृश्चिक : इस राशि के जातकों का दिन आज सामान्य रहने वाला है। नौकरी में माहौल आपके मन मुताबिक रहेगा, जिसका लाभ भी उठाएंगे। आज आपको किसी नए कार्य को करने अथवा कहीं निवेश करने से बचना चाहिए, नहीं तो आप किसी बड़े नुकसान का हिस्सा बन सकते हैं।

धनु : इस राशि के जातकों के आज सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी, इसका भरपूर लाभ उठाएंगे। सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा, जिसके कारण आपके मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मकर : इस राशि के जातकों की परिस्थितियां आज आपके पक्ष में नजर आएंगी, जिसके कारण आज आपको नवीन स्रोतों से भी लाभ होगा। यदि आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

कुंभ : इस राशि के जातकों के परिजन अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति न होने पर आप से नाराज हो सकते हैं। आज आप अपने मित्रों के सहयोग से किसी बड़ी डील को फाइनल करेंगे, जो बिजनेस को एक नई गति प्रदान करेगी।

मीन : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिनाई भरा रह सकता है। आज आप जो भी मेहनत करेंगे, आपको उसके परिणाम का बहुत बेसब्री से इंतजार होगा।

यह भी पढ़ें – 31 March – कन्या राशि के जातक आज आलस्य का त्याग कर समय का करें उचित प्रयोग

ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है

The post 1 April – जानें किस राशि के जातक आज किसी नई संपत्ति को खरीदने में होंगे कामयाब first appeared on AbStar News.


This post first appeared on Top 10 News, please read the originial post: here

Share the post

1 April – जानें किस राशि के जातक आज किसी नई संपत्ति को खरीदने में होंगे कामयाब

×

Subscribe to Top 10 News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×