Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Parineeti-Raghav की शादी तय! पति और बेटी संग भारत लौटीं Priyanka Chopra

Bollywood एक्ट्रेस Parineeti Chopra और आम आदमी पार्टी के नेता Raghav Chadha की शादी होगी या नहीं ये तो पता नहीं लेकिन हालात देखकर ऐसा अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि कुछ तो बात है जो एक्ट्रेस Priyanka Chopra भारत आईं हैं।

Priyanka Chopra और निक जोनस शुक्रवार (31 मार्च) को भारत पहुंच गए। Priyanka Chopra बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को लेकर पहली बार भारत आई हैं। दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर बाहर निकलते ही पपराजी को पोज़ दिए। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के ग्रैंड ओपनिंग के लिए पहुंची हैं। साथ ही कयास लगाए जा रहे हैं कि परिणीति चोपड़ा की शादी के लिए Priyanka Chopra और निक मुंबई आए हैं।

परिणीति की शादी की चर्चाएं आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ ज़ोरों शोरों से चल रही हैं। अभी तक दोनों में से किसी ने इस पर खुलकर कुछ भी नहीं कहा है। बता दें कि Priyanka Chopra और निक जोनस के मुंबई पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस ने इस दौरान पिंक कलर की ड्रेस पहनी है। वहीं निक और मालती ने ग्रे कलर का आउटफिट पहना है। कार से निकलकर प्रियंका बेटी मालती को गोद में लेकर पपराजी के सामने तस्वीरें क्लिक कराईं। बाद में Priyanka Chopra और निक ने एक दूसरे को किस किया और दोनों अलग-अलग कार से वहां से रवाना हो गए।

Priyanka Chopra के आने से कुछ देर पहले हॉलीवुड एक्टर्स जेंडाया और टॉम हॉलैंड भी मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे। दोनों 31 मार्च को नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के ओपनिंग में शामिल रहेंगे। एक रिपोर्ट में बताया गया कि प्रियंका चोपड़ा बहन परिणीति की सगाई में शामिल होने के लिए भारत आ रही हैं। वहीं कई रिपोर्ट्स का दावा है कि अप्रैल में ही परिणीति की शादी राघव चड्ढा से हो जाएगी। कहा जा रहा है कि सगाई से पहले Priyanka Chopra राघव चड्ढा से मुलाकात भी करेंगी। इस दौरान प्रियंका की नई वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ रिलीज होने वाली है। वह वेब सीरीज का प्रमोशन भी करेंगी।

यह भी पढ़ें – CM Kejriwal पर लगा जुर्माना, PM Modi की डिग्री दिखाने का आदेश हुआ खारिज

ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है

The post Parineeti-Raghav की शादी तय! पति और बेटी संग भारत लौटीं Priyanka Chopra first appeared on AbStar News.


This post first appeared on Top 10 News, please read the originial post: here

Share the post

Parineeti-Raghav की शादी तय! पति और बेटी संग भारत लौटीं Priyanka Chopra

×

Subscribe to Top 10 News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×