Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

29 March – जानें किस राशि के जातक आज ज़मीन/मकान खरीदने या बेचने से बचें

मेष : इस राशि के जातकों का आज प्रेम संबंधों के लिए समय शुभ नहीं है। आपको अपने जीवनसाथी का ख्याल रखने की जरुरत है। भाई-बहनों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। घर में से कुछ को ह्रदय की समस्या परेशान कर सकती है। व्यवसायी लंबे समय से चली आ रही, जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे।

वृष : इस राशि के जातकों को आज अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। आमदनी निरंतर बनी हुई है, किंतु व्यय आशा के विपरीत अधिक हो सकता है। खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी होगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। प्रेमी युगलों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है।

मिथुन : इस राशि के जातकों की आज निजी जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। बेहतर होगा आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें और बात का बतंगड़ न बनाएं। खान पान पर भी संयम रखें। प्रेम संबंधों के संदर्भ में आज का दिन अनुकूल है, लेकिन आप संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

कर्क : इस राशि के छात्रों को आज सामान्य से अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, फिर भी वे अपने निरंतर प्रयासों से सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आपको अध्ययन के प्रति अपने दृष्टिकोण में अधिक ध्यान केंद्रित करना होगा। महिला सदस्य आपकी समस्याओं को कुछ हद तक सुलझाने में आपकी मदद कर सकती है।

सिंह : इस राशि के जातकों के दुश्मन आज आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में आप प्रमुख स्थिति में रहेंगे। सामाजिक लोक प्रियता के चलते आप आकर्षण का केंद्र बनेंगे। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं, तो आपको शादी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं।

कन्या : इस राशि के जातक अगर उच्च अध्ययन, नौकरी या व्यावसाय के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आपको स्वयं के प्रयासों से सफलता मिलेगी। राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग खुद को दृढ़ता से स्थापित करेंगे। धन संबंधी मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे और अच्छा मुनाफा भी कमाएंगे।

तुला : इस राशि के जातकों के लिए यह समय अचल संपत्ति के क्षेत्र में निवेश करने के लिए बिल्कुल सही नहीं है इसलिए जमीन/मकान खरीदने या बेचने से बचें। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। मकान खरीदने में जल्दबाजी न करें।

वृश्चिक : इस राशि के जातकों की आज धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। घर-बाहर परेशानी दूर होगी। यात्रा सफल रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बाधा संभव है। नया कार्य मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन बहुत अच्छा बना रहेगा।

धनु : इस राशि के जातकों को आज चिंता तथा तनाव रहेगा। धनहानि की भी आशंका है। पहले की गई मेहनत का फल अब मिल सकता है। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही हो सकता है। परिजनों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर इस सप्ताह कुछ चिंताए बनी रह सकती है।

मकर : इस राशि के जातकों में आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। अधिकारी वर्ग के साथ कुछ उलझने बढ़ सकती है।

कुंभ : इस राशि के जातक आज किसी भी प्रकार की बहस में हिस्सा न लें। दु:खद समाचार प्राप्ति की आशंका है। भागदौड़ रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी।

मीन : इस राशि के जातक आज अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पुराना रोग उभर सकता है। भाई से दूरी बनेगी। पत्नी का नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। ससुराल पक्ष से तकलीफ रहेगी। धार्मिक यात्रा के योग हैं।

यह भी पढ़ें – 28 March – विदेश से जुड़े कार्य या कारोबार करने वाले जातकों को आज धन लाभ होगा

ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है

The post 29 March – जानें किस राशि के जातक आज ज़मीन/मकान खरीदने या बेचने से बचें first appeared on AbStar News.


This post first appeared on Top 10 News, please read the originial post: here

Share the post

29 March – जानें किस राशि के जातक आज ज़मीन/मकान खरीदने या बेचने से बचें

×

Subscribe to Top 10 News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×