Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

25 March – जानें किस राशि के जातकों को आज होगी धन की प्राप्ति

मेष : इस राशि के जातकों को लंबे समय से चल रही परेशानियों से निजात मिलेगी। छोटी-छोटी बातों पर ज्यादा तनाव न लें लेकिन परिवार में परेशानियां आने की संभावना बन सकती है। शुभ अंक- 8  शुभ रंग- सफेद

वृष : इस राशि के जातकों को आज धन की प्राप्ति होगी। दोस्तों के साथ सभी मनमुटाव खत्म होंगे। कारोबार में सोच समझ के निवेश करें। संयम से काम लें। शुभ अंक- 5  शुभ रंग- लाल

मिथुन : इस राशि के जातकों का आज का दिन थोड़ा मुश्किल हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा और रिश्ता मजबूत होगा। शुभ अंक- 6  शुभ रंग- नीला

कर्क : इस राशि के जातकों को आज कारोबार में निवेश करने से लाभ मिलेगा। परिवार के साथ मनमुटाव हो सकते हैं तो उसे रोकने की कोशिश करें। शुभ अंक- 3  शुभ रंग- भूरा

सिंह : इस राशि के जातकों की आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। कोई पुरानी इच्छा पूरी होने का योग बन रहा है। लेकिन धन रुकने की संभावना है। शुभ अंक- 9  शुभ रंग- पीला

कन्या : इस राशि के जातक आज कहीं भी हस्ताक्षर करने से पहले अच्छे से जांच परख लें। लड़ाई-झगड़ों से दूरी बनाकर रखें। आज सारे काम सफल होने की संभावना है। शुभ अंक- 7  शुभ रंग- नीला

तुला : इस राशि के जातकों का आज आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है। विवाह तय होने की संभावना है। आज के दिन थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। शुभ अंक- 5  शुभ रंग- हरा

वृश्चिक : इस राशि के जातक आज पारिवारिक कलह ठंडे दिमाग से सुलझाएं। सारे काम सफल होने की संभावना है। दिन आपके लिए काफी बेहतर होगा। शुभ अंक- 4  शुभ रंग- गुलाबी

धनु : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन पहले से अच्छा होगा। बिगड़ी सेहत में सुधार आने की संभावना है लेकिन कारोबार में निवेश करने से भारी घाटा उठाना पड़ सकता है। शुभ अंक- 3 शुभ रंग- भूरा

मकर : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा दुविधा वाला हो सकता है। धन की हानि उठानी पड़ सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होने की संभावना बन रही है। शुभ अंक- 8 शुभ रंग- नारंगी

कुंभ : इस राशि के जातक आज के दिन स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। भाई-बहन में आपसी तकरार हो सकती है। रिश्तों में थोड़ी समस्याएं आ सकती हैं। शुभ अंक- 1  शुभ रंग- पीला

मीन : इस राशि के जातक आज कारोबार में निवेश करने से पहले अच्छे से जांच लें। परिवार वालों की तबीयत का खास ध्यान रखें। कहीं यात्रा पर जाने का योग बन सकता है। शुभ अंक- 3 शुभ रंग- नारंगी

यह भी पढ़ें – 24 March – जानें, किस राशि के जातकों के आज के दिन खर्चे अधिक रहेंगे

ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है

The post 25 March – जानें किस राशि के जातकों को आज होगी धन की प्राप्ति first appeared on AbStar News.


This post first appeared on Top 10 News, please read the originial post: here

Share the post

25 March – जानें किस राशि के जातकों को आज होगी धन की प्राप्ति

×

Subscribe to Top 10 News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×