Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

मां शैलपुत्री को खुश करने के लिए लगाएं ‘Badam Ke Halwe’ का भोग

आज देश भर में नवरात्रि का पहला व्रत रखा गया। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। दरअसल मां शैलपुत्री को नव दुर्गा में प्रथम दुर्गा माना गया है। मां शैलपुत्री को प्रसाद में गाय का घी अथवा उससे बने पदार्थों का भोग लगाया जाता है। माना जाता है कि मां दुर्गा को गाय के घी से बनी चीजें अधिक प्रिय है। इसका भोग प्रसाद में लगाने से मां भक्तों पर खुश होकर उनकी सभी इच्छाएं पूरी करती हैं। अगर आपको मां शैलपुत्री को प्रसन्न करने के लिए ‘Badam Ka Halwa’ बनाना नहीं आता तो इस तरह आप इसे तैयार कर सकते हैं।

सामग्री

  • बादाम 250 ग्राम
  • देसी घी 13 टेबल स्पून
  • चीनी 10 टेबल स्पून

इस तरह बनाएं ‘Badam Ka Halwa’

  1. ‘Badam Ka Halwa’ बनाने के लिए सबसे पहले गर्म पानी में बादाम को हल्का सा उबालकर उन्हें छील लें।
  2. इसके बाद बादाम का पेस्ट बनाने के लिए इन्हें ब्लेंडर में डालकर उनका दरदरा पेस्ट बना लें।
  3. अब एक पैन में देसी घी गर्म करके इसमें बादाम का पेस्ट डालें।
  4. इसमें चीनी डालें और धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।
  5. आपका ‘Badam Ka Halwe’ बनकर तैयार है, इसे कटे हुए बादाम से गार्निश करें।

यह भी पढ़ें – Navratri 2023: व्रत में बनाएं झटपट चटपटे ‘Makhane ki chaat’

ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है

The post मां शैलपुत्री को खुश करने के लिए लगाएं ‘Badam Ke Halwe’ का भोग first appeared on AbStar News.


This post first appeared on Top 10 News, please read the originial post: here

Share the post

मां शैलपुत्री को खुश करने के लिए लगाएं ‘Badam Ke Halwe’ का भोग

×

Subscribe to Top 10 News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×