Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

7 November – इस राशि के जातक अगर प्रॉपर्टी खरीदने व बेचने की कर रहें हैं प्लानिंग, तो कुछ समय के लिए रुक जाएं

मेष : इस राशि के जातकों की आज व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। फ़िज़ूल खर्चे से बचें। व्यापार, रोजगार मध्यम रहेगा। विवाद से क्लेश होगा। शारीरिक कष्ट संभव है।

वृष : इस राशि के जातकों के लिए आज शारीरिक रूप से सक्रिय रहते हुए, मेडिटेशन करना लाभकारी रहेगा। छोटी बहन और बहन तुल्य के साथ संबंधों में और मिठास लानी होगी, अगर मिलने का मौका नहीं मिल रहा है तो फोन पर भी हालचाल पूछ सकते हैं।

मिथुन : इस राशि के व्यापारी वर्ग के लिए समय बहुत अच्छा है। प्रॉपर्टी खरीदने व बेचने की प्लानिंग कर रहें हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाना चाहिए, यदि डील पक्की ही करने जा रहें हैं, तो कागजी कार्यवाही देख सुन कर करें।

कर्क : इस राशि के जातकों को व्यापार से संबंधित प्रतिस्पर्धा के चलते आज परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, इसलिए दूसरों की प्रत्येक गति विधि पर पैनी निगाह रखना है।

सिंह : इस राशि के जातक आज ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों की विश्वसनीयता को परखते रहें, अत्याधिक भरोसा करना नुकसानदेह हो सकता है। दिन अच्छा बीतेगा।

कन्या : इस राशि के जातकों को आज के दिन तनावमुक्त रहने के लिए अध्यात्म से जुड़ी किताबें और सत्संग करना मानसिक शांति देगा, अगर कोई विवाद है तो तत्काल क्षमा मांगकर संबंध मधुर बनाएं।

तुला : इस राशि के जातक आज ध्यान दें कि परिवार के छोटे सदस्य अगर किसी कार्य में असफल हो रहे हैं तो आप उनका मनोबल बढ़ाएं, अन्यथा वह हतोत्साहित होकर गलत कदम उठा सकते हैं।

वृश्चिक : इस राशि के युवाओं के लिए आज का दिन सामान्य है। हेल्थ को लेकर दांत और कान की तकलीफ होने पर डॉक्टर तक दौड़ लगानी पड़ सकती है। गुस्सा न करें।

धनु : इस राशि के जातकों को आज के दिन समाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ाने की जरूरत है। आजीविका के क्षेत्र में वकील, जज या सरकारी विभाग से जुड़े मित्रों के साथ ज्यादा कनेक्ट रहना चाहिए, वर्तमान में उसके साथ बॉन्डिंग बढ़ेगी।

मकर : इस राशि के जातक अगर पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो पार्टनर से आपसी तालमेल बनाकर ही कोई निर्णय लेना चाहिए। युवाओं पर वर्क लोड अधिक होगा। कमर दर्द की दिक्कत हो सकती है।

कुंभ : इस राशि के नौकरी कर रहे जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहेगा, चुनौतियां मिल सकती हैं। महिला बॉस या सहकर्मी से विवाद न करें, बल्कि उनका सम्मान करना लाभकारी होगा।

मीन : इस राशि के जातकों की आज के दिन वाणी के कारण संबंधों में खटास आ सकती है, तो वहीं दूसरी ओर पीठ पीछे किसी की बुराई नहीं करनी है, अन्यथा तय नहीं कर पाएंगे कि आपका सही मित्र कौन है और कौन नहीं।

यह भी पढ़ें – 6 November – जानें किन राशि के जातकों को आज किसी षड्यंत्र में फंसाया जा सकता है

ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है

The post 7 November – इस राशि के जातक अगर प्रॉपर्टी खरीदने व बेचने की कर रहें हैं प्लानिंग, तो कुछ समय के लिए रुक जाएं first appeared on AbStar News.


This post first appeared on Top 10 News, please read the originial post: here

Share the post

7 November – इस राशि के जातक अगर प्रॉपर्टी खरीदने व बेचने की कर रहें हैं प्लानिंग, तो कुछ समय के लिए रुक जाएं

×

Subscribe to Top 10 News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×