Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

20 September – जानें, किन राशि के जातकों के आज बनते कामों में विघ्न आएगा

मेष : इस राशि के जातकों की आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार के लोग अनुकूल व्यवहार करेंगे। जिन परेशानियों से चिंतित थे, आज उनका कोई इलाज आपको मिल जाएगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।

वृष : इस राशि के जातकों के आज बनते कामों में विघ्न आएगा। नए लोगों से संपर्क होगा। आय में वृद्धि तथा आरोग्य रहेगा। खर्चे हल्के-फुल्के रहेंगे। घर में सुख शांति रहेगी।

मिथुन : इस राशि के जातकों को आज परिवार के सदस्यों की उन्नति के समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। इनकम अच्छी रहेगी और उससे आप सुख संसाधनों पर भी खर्च करेंगे। मनोरंजन में वक्त बिताएंगे।

कर्क : इस राशि के जातकों का आज आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। दिन आपको आगे बढ़ाने वाला होगा और आपका कॉन्फिडेंस बहुत मजबूत होगा, जिसकी वजह से कई कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और सफलता हासिल करेंगे।

सिंह : इस राशि के जातकों का आज फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। जीवनसाथी के लिए कोई नई चीज खरीद कर ला सकते हैं। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।

कन्या : इस राशि के जातक आज बेकार की बातों पर ध्यान न दें। भूले-बिसरे साथी तथा आगंतुकों के स्वागत तथा सम्मान पर व्यय होगा। आय में निश्चितता रहेगी। मेहनत और सही तरीके से किये जाने वाले काम से लाभ होगा।

तुला : इस राशि के जातकों का आज बेवजह लोगों से मनमुटाव हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अपने प्रिय को अपने दिल की बात कहने का मौका मिलेगा और नजदीकी बढ़ेगी।

वृश्चिक : इस राशि के जातक आज किसी काम को करने में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चिंता तथा तनाव रहेगा। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। व्यापार मजबूत रहेगा और कोई नया आईडिया अपने व्यापार में लगाएंगे।

धनु : इस राशि के जातकों का आज धनार्जन संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चोट व दुर्घटना से बचें। आय में कमी रह सकती है। घर-बाहर असहयोग व अशांति का वातावरण रहेगा।

मकर : इस राशि के जातक आज किसी व्यक्ति की बातों में न आएं, लाभ होगा। दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा आपको अपने निजी जीवन और पेशेवर जीवन में तालमेल बिठाना पड़ेगा।

कुंभ : इस राशि के जातक आज जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार में आपकी स्थिति मजबूत होगी और आप कहीं शहर से बाहर अथवा देश से बाहर जाने का विचार बनाएंगे।

मीन : इस राशि के जातकों का आज ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च होगा। जीवनसाथी की वैल्यू बढ़ेगी और उनको बहुत मान देंगे। आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी।

यह भी पढ़ें – 19 September – जानें, किन राशि के जातकों को आज शनिदेव की अराधना करने से होगा लाभ

ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है

The post 20 September – जानें, किन राशि के जातकों के आज बनते कामों में विघ्न आएगा first appeared on AbStar News.


This post first appeared on Top 10 News, please read the originial post: here

Share the post

20 September – जानें, किन राशि के जातकों के आज बनते कामों में विघ्न आएगा

×

Subscribe to Top 10 News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×