ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है
भगवान Krishna के भक़्त Janmashtami की तैयारी में लगे हैं। हिंदू पंचाग के मुताबिक भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था। इस साल Krishna Janmashtami का उत्सव 19 अगस्त को मनाया जाएगा।
मुरलीधर के भक्तों ने अभी से Janmashtami के उत्सव को खास बनाने के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। भगवान कृष्ण को माखन बेहद प्रिय था। यही वजह है कि उन्हें Makhan चोर के नाम से भी बुलाया जाता है। आप भी भगवान कृष्ण को उनका मनपसंद भोग लगाने के लिए घर पर Makhan-Mishri तैयार कर सकती हैं।
इस तरह बनाएं ‘Makhan-Mishri’ का भोग
- सफेद मक्खन को घर में ही बनाने के लिए सबसे पहले दूध की मलाई को कटोरी में निकाल लें।
- इसके बाद एक गहरे बाउल में उसे डालकर मथनी या करछुल की सहायता से कुछ वक्त तक घूमाएं।
- कुछ देर में मलाई गाढ़ी होती नजर आएगी।
- मलाई को मथने का काम जारी रखें।
- कुछ वक्त बाद मक्खन और दूध का पानी अलग होता दिखाई देगा।
- इसके बाद सफेद मक्खन को अलग कटोरी में निकाल लें।
- इसमें आप मिश्री के दानों क मिला दें।
- इस तरह आसानी से घर में ही माखन चोर के लिए Makhan-Mishri का भोग तैयार हो जाएगा।