Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

11 July – जानें, किस राशि के जातकों की आज आर्थिक स्थिति रहेगी सामान्य

मेष : इस राशि के जातकों को आज नियमित जीवनचर्या एवं संयमित खानपान का ध्यान रखना होगा। बिजली उपकरणों एवं आग से दूर रहे। आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नयी जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधो पर डाला जायेगा। स्थान परिवर्तन संभव है।

वृष : इस राशि के जातक आज अपनी बातों को प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की सम्भावना बन रही है। मन-मष्तिष्क को नियंत्रित रखें। साधना-उपासना का सहारा लें और प्रसन्न रहें।

मिथुन : इस राशि के जातक आज पैसे का निवेश कर सकते हैं। विषम परिस्थितियों में भी साहस बनाये रखना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान पहले रखें। वैचारिक मतभेद हो सकता है। मेहनत एवं अनुभव द्वारा नया माहौल पाएंगे।

कर्क : इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति आज सामान्य रहेगी, वहीं खर्च भी बढ़ सकते हैं। विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। धन किसी को उधार ना दें अगर देना पड़े तो जल्दी वापस मिलने की उम्मीद ना रखें। यात्रा सुखद और मनोरंजक होगी।

सिंह : इस राशि के जातकों को आज कोई बरगलाने का प्रयास कर सकता है इसलिये सतर्क रहें। कहीं आने जाने से बचें तो ही बेहतर होगा। खुद भी सेफ रहे और परिवार वालों का भी ख्याल रखें।

कन्या : इस राशि के जातक आज वाहन सावधानी से चलाएं। पड़ोसी से विवाद टालना ही बेहतर होगा। अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है।

तुला : इस राशि के जातकों को आज जरा सी लापरवाही हानि दे सकती है, विशेषकर गृहिणियां सावधानी रखें। आज इस राशि के कुछ बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

वृश्चिक : इस राशि के जातकों के आज बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। बाहरी व्यक्ति की बातों में न आएं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। यात्रा सुखद रहेगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। सन्तान को कष्ट रहेगा।

धनु : इस राशि के जातकों का आज ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। जल्दबाजी न करें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। माता से धन मिल सकता है। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

मकर : इस राशि के जातक आज क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। आय बनी रहेगी। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज्यादा ही ऊंचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक ना आए, तो निराश ना हों।

कुंभ : इस राशि के जातकों की आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होगी। माता-पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा।

मीन : इस राशि के जातकों से आज दूसरे अधिक अपेक्षा करेंगे। काम में विलंब होगा। छात्र-छात्राओं को आज अपने काम को कल पर नहीं टालना चाहिए, आपको जब भी खाली समय मिले अपने काम को पूरा कर लें।

यह भी पढ़ें – Baarish में दिखना है फ्रेश तो इस तरह करें ‘Skin Care’

ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है

The post 11 July – जानें, किस राशि के जातकों की आज आर्थिक स्थिति रहेगी सामान्य first appeared on AbStar News.


This post first appeared on Top 10 News, please read the originial post: here

Share the post

11 July – जानें, किस राशि के जातकों की आज आर्थिक स्थिति रहेगी सामान्य

×

Subscribe to Top 10 News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×