ABSTARNEWS के ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है
मेष : इस राशि के जातकों को आज अपना नियमित कामकाज निपटाने में भी थोड़ी समस्या आएगी। आपके मन में जो भी कार्य और जो भी कार्यक्रम है, उसे लेकर थोड़ा धैर्य रखें, लेकिन अटकते चले आ रहे महत्वपूर्ण कार्यों को निपटाने पर जरूर ध्यान दें।
Related Articles
वृष : इस राशि के जातकों को आज कोई महत्वपूर्ण और नई बात पता चलेगी। परिवार में या पड़ोस में आज कुछ समस्याओं का या समस्या पैदा करने वाले लोगों का सामना करना पड़ सकता है। शत्रुओं से भी सावधान रहें।
मिथुन : इस राशि के जातक आज अपना काम शुरू कर दें। जब आपका काम सामने आने लगेगा, तो लोग अपने आप आपकी तारीफ करने लगेंगे। आज कुछ नया न करें।
कर्क : इस राशि के जातकों के लिए आज किसी भी महत्वपूर्ण मसले पर बात करने के लिए दिन अच्छा है। आपके मित्र आज आपके लिए बहुत सकारात्मक भी रहेंगे और उनकी मदद से आपको जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिलेगी और अवसर भी मिलेंगे।
सिंह : इस राशि के जातकों की आज दिन भर काफी व्यस्तता रहेगी, लेकिन आज आपको लगभग हर काम में कोई न कोई मददगार व्यक्ति मिलता जाएगा। सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको बहुत समझदारी से काम लेना होगा।
कन्या : इस राशि के जातक आज सकारात्मक सोचें और हिम्मत से काम लें। क्रोध पर और खास तौर पर वाणी पर नियंत्रण रखें। आज आपका बहुत सारा समय अपने मित्रों के साथ बीतेगा। चाहे उनसे प्रत्यक्ष मुलाकात हो या फोन पर बात हो।
तुला : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत उज्ज्वल और बहुत सारी उम्मीदों से भरा हुआ है। आज आप बहुत कठिन किस्म के मसलों को भी बहुत सरलता से सुलझा लेंगे और निपटा लेंगे।
वृश्चिक : इस राशि के जातक आज संतान और युवा लोगों से जुड़े मामलों, शिक्षा और राजनीति के क्षेत्रों में बहुत सफल रहेंगे। हालांकि आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। रोमांस के मामलों में आज आप पहल न करें।
धनु : इस राशि के जातकों को आज कुछ और मामलों में अपनी बात कहने में परेशानी का अनुभव हो सकता है। अगर आपके नजदीकी रिश्तों या परिवार में कोई समस्या है, तो आज आप उसे सुलझा सकते हैं। संदेह और संकोच समाप्त होंगे।
मकर : इस राशि के जातकों के ग्रहों की स्थिति आज आपके लिए सकारात्मक नहीं है। आज का दिन आपके लिए किसी न किसी तरह की परेशानी और समस्याओं से भरा हुआ है। नकारात्मक भावनाओं से बचकर रहें।
कुंभ : इस राशि के जातक आज ध्यान दें कि आप की जो भी नई योजनाएं हैं, उनके बारे में आप अपने निकट से निकट व्यक्ति को भी कुछ भी न बताएं। वास्तव में आपकी योजना और आपके इरादे इतने अनूठे हैं, कि वे सामान्य लोगों की समझ के दायरे से बाहर हैं।
मीन : इस राशि के जातक आज ध्यान दें, आपके शरीर में भारी थकान भर चुकी है। आज आप भारी शारीरिक मेहनत वाला काम न करें और अगर आवश्यक ही हो, तो किसी की मदद ले लें।