Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

धमाकेदार है Kartik Aaryan की ‘Dhamaka’ का Trailer

काफी वक़्त से फैंस Bollywood एक्टर Kartik Aaryan की अपकमिंग फिल्म का इंतज़ार कर रहे हैं। Kartik Aaryan  की अपकमिंग मूवी ‘Dhamaka’  का Trailer रिलीज हो चुका है। Trailer में एक न्यूज एंकर के रूप में Kartik धमाल करते दिख रहे हैं।

इंटेंस, ग्रिपिंग और हार्ड-हिटिंग Kartik Aaryan हार्डबॉल जर्नलिस्ट अर्जुन पाठक के रूप में डिजिटल स्पेस में धमाल मचा रहे है। Trailer में एक्टर का ट्रांसफॉर्मेशन लुक देख फैंस हैरान भी हैं और खुश भी। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर, अमृता सुभाष, विकास कुमार और विश्वजीत प्रधान भी अहम भूमिकाओं में हैं।

फिल्म ‘Dhamaka’ का Trailer रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस इस Trailer खूब पसंद कर रहे हैं। Trailer में Kartik Aaryan के लुक को भी काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि फिल्म ‘Dhamaka’ नेटफ्लिक्स पर 19 नवंबर को रिलीज होगी।

‘Dhamaka’ Trailer में, Kartik Aaryan एक न्यूज एंकर अर्जुन पाठक की भूमिका निभाते हैं, जो अपने प्राइमटाइम स्लॉट से टकरा गया है, लेकिन एक आतंकवादी के फोन कॉल ने सब कुछ बदल जाता है। Trailer में मृणाल भी जर्नलिस्ट की भूमिका में धांसू लग रही हैं, जो Kartik Aaryan की वाइफ का रोल प्ले कर रही हैं।

Trailer की शुरुआत एक रघुवीर माथा नाम के आंतकी के फोन कॉल से होती है, जो Kartik Aaryan के लिए होता है। आंतकी सी-लिंक को उड़ाने की धमकी देता है, जिसे पहले Kartik Aaryan  हंसी में उड़ा देते हैं, लेकिन कुछ देर में जब वास्तव में Dhamaka होता है उनका होश उड़ जाता है। Trailer देखकर दमदार लग रहा है कि यह डिजीटल प्लेट फार्म पर कमाल करने वाला है।

AB STAR NEWS  के  ऐप को डाउनलोड  कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम  और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते है 

The post धमाकेदार है Kartik Aaryan की ‘Dhamaka’ का Trailer first appeared on .


This post first appeared on Top 10 News, please read the originial post: here

Share the post

धमाकेदार है Kartik Aaryan की ‘Dhamaka’ का Trailer

×

Subscribe to Top 10 News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×