Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनाइए ये घरेलु आसान तरीके

बढ़ती उम्र के साथ साथ बल सफ़ेद होना आम बात है, लेकिन आज कल काम उम्र वाले लोगोंके बाल भी सफ़ेद होने लगे हैं। हवा और पानी के प्रदूषण के कारण छोटे बच्चोंके बाल भी सफ़ेद होने लगे हैं।  काले और घने बालों मै जब एक सफ़ेद बाल दिखाई देता है तो सारा दिन चिंता मै बीत जाता है की बाल सफ़ेद होने लगे हैं ।  ऐसे मै बालोंको कला करने के लिए मेहंदी से लेकर हेयर डाय तक सब अजमाके देखते है लेकिन बाल काले नहीं हो पाते।  फिर हम और चिंता मै चले जाते है और बाल ज्यादा सफ़ेद होने लगते हैं।  लेकिन अब चिंता करने की जरूरत नहीं, यहाँ हमने कुछ घरेलु नुस्खे बताए है जिनको आजमाकर आप सफेद बालों से छुटकारा पा  सकते हैं।

वक्त से पहले बालोंके सफ़ेद होने की वजह 

कम उम्र मै बाल सफ़ेद होने की कई वजह हो सकती हैं।  हमारे बालों का काला रंग मेलानिन (Melanin) नामक पिगमेंट के कारण होता है। ये पिगमेंट बालों की जड़ों की सेल्स में पाए जाते हैं। जब मेलानिन बनना बंद हो जाता है तो बाल सफेद होने लगते हैं। समय से पहले बाल सफेद होने के कुछ कारन निचे दिए है।

  • शरीर में प्रोटीन, आयरन, विटामिन बी12, जिंक जैसे न्यूट्रीशियंस की कमी होने के कारण भी बाल सफेद होने लगते हैं।
  • जरूरत से ज्यादा तनाव लेने या फिर तनावपूर्ण माहौल में काम करने से भी बाल जल्दी सफेद होने लगते हैं।
  • अगर आप कम उम्र में डायबिटीज और थाइरॉइड जैसी बीमारियों है तो ये बाल सफेद होने की वजह बन सकती हैं ।
  • बढ़ते प्रदूषण और धूल- मिटटी के संपर्क में आने से भी बाल का कालापन चला जाता है और बाल सफेद होने लगते हैं।
  • नशीले पदार्थ, अल्कोहल, धूम्रपान आदि का ज्यादा सेवन करने से भी बाल सफेद होने लगते हैं।
  • बालों में कई तरह की केमिकल युक्त क्रीम लगाने या फिर हेयर कलर करने से भी बाल सफ़ेद होने लगते हैं।
  • हेयर  स्ट्रेटनिंग और कर्लिंग मशीन के ज्यादा प्रयोग से भी बालों को नुकसान पहुंचने लगता है और वो सफेद होने लगते हैं।

सफेद बालोंको कल करने के घरलू नुस्खे

१. प्याज: 

सफेद बालों से छुटकारा पाने का सबसे अच्छा तरीका प्याज हैं।  प्याज के रस मै नीमू का रस मिलाकर बालों की जड़ों लगानेसे बाल काले होते हैं।  इसे कुछ दिनों तक रोजाना लगानेसे आपके बाल काले हो जाऐंगे और बालोंका गिरना गिरना भी रुक जाएगा।

२. करि पत्ता:

करी पत्ते को बारीक काटकर और गर्म नारियल तेल में मिलाकर सिर पर लगानेसे बाल काळा हो जाएंगे।

३. आंवला:

आंवले को मेंहदी में मिलाकर या घोल बनाकर बालों में लगा सकते है या फिर आंवले को बारीक काट लें और गर्म नारियल तेल में मिलाकर सिर पर लगाएं। इससे भी बाल सफेद नहीं होंगे।

४. ब्‍लैक टी और कॉफी:

सफेद हो चुके बालों को अगर आप ब्‍लैक टी या कॉफी के अर्क से धोएंगें तो आपके सफेद होते बाल दोबारा से काले होने लगेगें। ऐसा आप दो दिन में एक बार जरूर करें।

५. एलोवेरा जेल:

एलोवेरा जेल में नींबू का रस डालकर कर पेस्‍ट बना लें और इस पेस्‍ट को बालों में लगाएं। ऐसा करने से बालों का झडऩा और सफेद होना बंद हो जाता है।

६. दूध:

गाय का दूध बालों में लगाने से बाल कुदरती तौर पर काले होने लगते हैं। ऐसा हफ्ते में एक दिन करने से आपके बल खिल  जाएंगे।

७. देसी घी: 

घी से मालिश करने से त्वचा को पोषण मिलता हैं।  हर दिन घी से बालोंकी मालिश करने से सफेद बालोंसे छुटकारा मिल सकता हैं।

८. आलू:

पानी में आलू के कुछ छिलकों को १०  मिनट के लिए उबाल लें। फिर ठंडा करके बालों में लगाएं। इससे साफ बाल जल्दी काले हो जाएंगे।

९. अदरक: 

अदरक को पिसकर उसमे कच्चे दूध को मिलाए और  इस पेस्ट को आधे घंटे की लिए बालों में लगाए।  आधे घंटे के बाद शैम्पू कर ले।  इससे आपके सफ़ेद हुए बल फिरसे काले हो जाएंगे।

१०. दही:

सप्‍ताह में तीन-चार बार आधा कप दही में चुटकी भर काली मिर्च और चम्मच भर नींबू रस मिलाकर बालों में लगाएं। १५  मिनट बाद बाल धो लें। बाल सफेद से काले होने लगेंगे।

११. काली मिर्च: 

काली मिर्च के दानों को पानी में उबालकर उस पानी से बल धोने से सफेद बल काले हो जाएंगे।

१२. भृंगराज और अश्वगंधा: 

भृंगराज और अश्वगंधा का पेस्ट बनाकर उसे नारियल के तेल में मिलाकर बालों की जड़ो में लगाए।  एक घंटे के बाद बालोंको गुनगुने पानी से धो ले।  इससे आपके सफेद बाल काले हो जाएंगे।

ऊपर दिए गए घरलू नुस्खोंका इस्तेमाल करके आप अपने सफेद बालों से छुटकारा पा सकते हैं। इन घरेलु नुस्खोंके साथ साथ आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहते हें तो आप Mamaearth, Soultree, Tjori, Biotique, Body Shop जैसे ऑनलाइन स्टोर्स से मंगवा सकते हैं।

क्या आप जानते यह हैं?

  • डार्क सर्कल्स (Dark Circles) को हटाने के घरेलु आसान तरीके!

The post सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनाइए ये घरेलु आसान तरीके appeared first on CouponMoto.



This post first appeared on Unique Father’s Day Gift Ideas, please read the originial post: here

Share the post

सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनाइए ये घरेलु आसान तरीके

×

Subscribe to Unique Father’s Day Gift Ideas

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×