Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

हे जगजननी मां परमेश्वरी समृद्धि दो और सुबुद्धि प्रदान करो | Sudhanshu ji Maharaj | Prayer

हे जगजननी मां परमेश्वरी समृद्धि दो और सुबुद्धि प्रदान करो

प्रेम से सभी आंखें बंद कर लें और हाथ जोड़ लें ! परमेश्वर से जगदम्बा, जगजननी मां से अपने ईष्ट देव से अपना संबंध जोड़ते हुए
घट-घट वासी अंतर्यामी उस महाशक्ति को सर्वत्र अनुभव करते हुए अपने हृदय मंदिर में आह्वान कीजिए! कि वह शक्ति हमारे हृदय में विराजमान हो और उस शक्ति से आप शांत भाव से प्रार्थना करें!

हे जगदम्बा जगजननी मां परमेश्वरी चरण शरण में उपस्थित होकर हम आपके बालक-बालिकाएं आपको प्रणाम करते हैं! हम सभी सुखी हों निरोग हों हमारे नियम अखंड नियम बन जाए हमारे कर्त्तव्य कर्म नित्य निरंतर हम उन्हें पूर्ण करते रहें!

जीवन के अंतिम भाग तक भी हमारा ये शरीर सक्षम और समर्थ बना रहे! आत्म निर्भरता के साथ ये जीवन जी सकें शारीरिक रूप से भी आत्म निर्भर हों और आर्थिक रूप से भी, बौद्धिक रूप से भी हम आत्म निर्भर हों हमारे अंग प्रत्यंग स्वस्थ रहे निरोग रहे!

घर परिवार में सुख-शांति हो जिस कार्य के लिए भगवान भगवती मां जगदम्बा हमें जीवन मिला उस लक्ष्य को हम अवश्य पूर्ण कर सकें हमें शक्ति दो जीवनयापन के लिए समृद्धि दो और सुबुद्धि प्रदान करो! सभी निरोग हों स्वस्थ हों सुखी हों सभी का कल्याण हो हमारी विनती को प्रार्थना को स्वीकार करना!

ॐ शान्ति: शान्ति शान्ति: ॐ

प्रार्थना,  Prayer , Sudhanshu Ji Maharaj

The post हे जगजननी मां परमेश्वरी समृद्धि दो और सुबुद्धि प्रदान करो | Sudhanshu ji Maharaj | Prayer appeared first on Sudhanshu Ji Maharaj.



This post first appeared on How To Manage New Generation In Modern Era, please read the originial post: here

Share the post

हे जगजननी मां परमेश्वरी समृद्धि दो और सुबुद्धि प्रदान करो | Sudhanshu ji Maharaj | Prayer

×

Subscribe to How To Manage New Generation In Modern Era

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×