Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Courage in Hindi 2023 [ Advance Courage ]

Courage In Hindi

Friend of Conquer

Courage In Hindi post में साहस का Analysis किया गया है| बहुत से लोग साहस के बारे में कुछ भी नहीं जानते| आजकल जमाना ही ऐसा हो गया है कि मानवीय गुणों को भूल चुके हैं| उन्हें ऐसा लगता है कि मानवीय मूल्यों का कोई महत्व ही नहीं बचा लेकिन यह सिर्फ बाहर से सही लगता है|



  • जो लोग चोटी पर जाकर बैठे हैं उन लोगों को पूछो कि मानवीय गुणों का महत्व कितना होता है? जब भी ऐसे लोगों को कुछ बताने के लिए कहा जाता है तो फिर इन्हीं गुणों की चर्चा करते हैं इसीलिए आपके लिए भी यह जानना जरूरी बन जाता है कि मानवीय गुण क्या होते हैं? इनका जीवन में कितना महत्व होता है? हमने पहले भी ऐसे दो से तीन गुणों के बारे में लिखा है और आज जानते है साहस के बारे में, तो शुरू करते हैं

  • साहस के बिना जिंदगी बंजर बगीचे की तरह होती है यदि आपको जिंदगी में बंजरपन महसूस होता है तो आप भी जीवन में साहस की कमी महसूस कर रहे हैं| यदि आपको साहस के बारे में नहीं मालूम तो आज के बाद आप इसे पहचानेंगे और महसूस भी करेंगे|

How Does Courage Lead To Success

  • सफलता में Courage की भूमिका अहम है| यह आपके लक्ष्य को पूरा करने में सहायता करता है| यह आपका दोस्त बनकर मनचाहा सहयोग करता है| इसी का Support लेकर आप किसी से भी बात कर सकते हैं| Upcoming और मौजूद खतरों का सामना कर सकते हैं| Impossible को भी Possible बना सकते हैं| ध्यान रखें कि साहस ही सफलता की असली Key है|

  • Success के पीछे साहस है लेकिनअसफलता के पीछे Fear होता है| इसी Fear के कारण इच्छा होकर भी मनचाहा काम आप नहीं कर सकते| अपनी इच्छाओं को दबाना पड़ता है| आप हिम्मत नहीं ला सकते |

  • डर और साहस Success और Failure के बीच का Difference है| दोनों में जिसको प्रभावी बनाते हैं उसी के अनुसार परिणाम मिलता है| यदि डर प्रभावी है तो असफलता लेकिन साहस प्रभावी है तो सफलता |

  • जीवन की इस यात्रा में Confusion आती है ऐसी परिस्थिति में डर और साहस के अलावा तीसरे Component Risk की आवश्यकता होती है| यह इच्छा या विचारों को भय से साहस में लाता है| हालांकि यहां हार जीत की संभावना आधी-आधी रहती है|

  • जीत मिली तो आनंद मिलता है लेकिन हार मिली तो कायरों की तरह डरने से बेहतर है जोखिम लेकर साहस से आगे बढ़े| इस तरह साहस सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए Risk लेकर डर को दबाने का काम करता है| ऐसा होने के बाद आपकी हिम्मत बढ़ जाती है और आप लगातार आगे बढ़ते रहते हैं |
Read More >>> Confidence In Hindi

साहस की पहचान | Courage Recognition


क्या आप भी जानना चाहते हैं कि आप साहसी है या नहीं ?


 साहस की पहचान करने के बाद अच्छी तरह जानेगे कि आप साहसी हैं या कायर | इसलिए खुद का analysis करने से पहले साहस की पहचान करना जरूरी है|  courage को पांच परिस्थितियों के आधार पर पहचाना जा सकता है-


 साहस की पहली पहचान


  •  साहस की सबसे पहली और मुख्य पहचान है कि आप अपने डर को काबू में रख कर काम पूरा करते हैं| साथ ही यदि आप डर से नहीं डरते तो यह आपके courageous  होने की पहचान है | 

 यदि आपमें डर बिल्कुल भी नहीं है तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप साहसी होंगे क्योंकि साहस डर पर जीत हासिल करना होता है |


  •  साहस की दूसरी पहचान


यदि आप खतरो का सामना करते हैं और खतरों के सामने डटे रहते हैं तो आपमे साहस मौजूद है क्योंकि courage ही लड़ने की शक्ति देता है | ऐसे हालात में साहस ही आपका सबसे बड़ा हथियार होता है | जो इस हथियार के बिना मुश्किलों के सामने टिक नहीं पाते वह कायर होते हैं जल्द ही अपना रास्ता बदल लेते हैं ,मैदान छोड़कर भाग जाते हैं ऐसे लोग साहसी ना होकर कायर होते हैं |

  •  साहस की तीसरी पहचान 


आप अपने दिल की सुनते हैं तो आप साहसी है | यह बहुत सरल पहचान है लेकिन इसकी गहराई में उतरने के बाद पता चलता है-दिल की बात सुनना साहस कैसे हो सकता है? जब आप दिल की बात सुनते हैं तो decision आपका होता है| परिणाम का अनुमान भी आप लगा लेते हैं,परिणाम oposite होगा तो दोषी आप होते हैं यदि परिणाम fever में है तो प्रशंसा आपकी होगी | अब क्योंकि आपने risk लिया है इसलिए आप साहसी हैं |

  • साहस की चौथी पहचान


साहस की चौथी पहचान social condition पर निर्भर है यदि आपमे गलत को गलत और सही को सही साबित करने की आदत है तो आप साहस के मालिक हैं| आप सही के साथ खड़े हैं तो भी आप साहसी है क्योंकि यहां हार-जीत का मोह छोड़ कर सही का चुनाव करते है| आपकी यही प्रवृत्ति साहसी बनाती है |

  •  साहस की पांचवी पहचान


आपकी जिंदगी के दायरे से इस साहस की पहचान करी जा सकती है| साहसी आदमी जोखिम उठाकर जिंदगी के नए आयाम स्थापित करता है जिससे दायरा बढ़ जाता है और जिंदगी का दायरा सिकुड़ा हुआ है तो उसमें साहस की कमी है| यहां एक नियम है कि जिंदगी का दायरा साहस के अनुपात के बराबर होता है |


Types of Courage | साहस के प्रकार


नैतिक साहस | Moral Courage


  • किसी प्रकार की हानि का खतरा होने के बावजूद सही काम करना Moral Courage होता है|  सही काम करने का अर्थ अपने दिल की सुनना है जो conscience की आवाज है| नैतिक साहस ही जिम्मेदारियों को पहचानने और कार्यों के results को देखने के लिए मजबूर करता है|

  • Australia के एक पूर्व गवर्नर जनरल नेविलियम ने कहा Moral Courage उच्च है और सारे साहसों की तुलना में दुर्लभ है जैसे अन्याय के खिलाफ बोलना, अपने विचारों की आलोचना के बावजूद साथियों या परिवार के सामने खड़े रहना |

 शारीरिक साहस | Physical Courage


  • दर्द भरे या खतरे का सामना करने की क्षमता Physical Courage होती है| किसी और को बचाने के लिए अपने आप को जोखिम में डालना शारीरिक साहस होता है |  जैसे अग्निशामक अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों को आग से बचाते हैं तो ऐसे लोगों में यह होता है|

  •  शारीरिक साहस के लिए शारीरिक शक्ति की आवश्यकता नहीं होती | इसके लिए केवल Mental और Emotional शक्ति की आवश्यकता होती है|
  • अपने दोस्त को हमलावर से बचाना भी शारीरिक साहस होता है|

भावनात्मक साहस | Emotional Courage 


  •  Inspirational legends  और नेताओं में पाया जाने वाला गुण है| यह अपनी भावनाओं से निकलने की क्षमता है| अपनी भावनाओं को अनदेखा करने के बजाय सामना करने की ताकत है| यह fear का सामना करने और उन्हें दूर करने की permission देता है|

 जैसे आपके seniour ने आपको अतिरिक्त कार्य सौंप दिया| आपने इसका विरोध किया तो यह भावनात्मक साहस के कारण होता है|


  • किसी परिजन की मृत्यु या किसी के छोड़ कर चले जाने के बाद भावनात्मक साहस के कारण ही हम खुद को अलग करने के बजाय अपनी जिम्मेदारियों को निभाते रहते हैं|

 

बौद्धिक साहस | Intellectual Courage


  • नेताओं के लिए एक आवश्यक गुण बौद्धिक साहस है क्योंकि यह उन्हें नेतृत्व करने में सक्षम बनाता है| वह Public या अन्य के सामने अपने विचारों को रखता है चाहे ये इसे accept करें या नहीं |

सामाजिक साहस | Social Courage


  •  दूसरों के विरोध के बावजूद भी अपने विश्वास के लिए लड़ना सामाजिक साहस है| बहादुरी का कारण यही साहस होता है| यह आसान नहीं है लेकिन इसे Develop किया जा सकता है |

 आध्यात्मिक साहस | Spiritual Courage


  • कठिन विकल्प चुनने की क्षमता आध्यात्मिक साहस होती है | जो Thoughts के आधार पर खुद को जोखिम में डालने की trend आध्यात्मिक साहस है| इसकी आवश्यकता हमें व्यक्तिगत जीवन के साथ-साथ workplace पर भी सही गलत की पहचान के लिए पड़ती है| आध्यात्मिक साहस आगे का मार्ग दिखाने की शक्ति देता है|

Courage Meaning In Hindi


साहस की परिभाषा | Courage Definition


  • जब आप किसी विशेष काम से डरते हैं और डर पर जीत हासिल करके कार्य को पूरा करते हैं तो आपके इस गुण को साहस कहते हैं और ऐसा व्यक्ति साहसी (Courageous) कहलाता है|


  •  प्रोफ़ेसर डेनियल पुटमैन के अनुसार Courage किसी लक्ष्य के लिए पीड़ा और खतरनाक मुसीबतों का जानबूझकर मुकाबला करने का फैसला होता है| इससे यह Conclusion निकलता है कि डर और आत्मविश्वास साहस के दो Component होते हैं जो व्यक्ति को साहसी बनाकर कार्य की सफलता Decide करते हैं|

  •  उनके अनुसार साहस केवल डर का दृढ़ नियंत्रण नहीं है|

  •  मनुस्मृति में साहस को धर्म के लक्षण के रूप में बताया गया है

  •  यूनान के पांचवे इतिहासकार  थुसीडाइट्स कहते हैं कि सबसे साहसी वह होता है जिसके पास स्पष्ट दूरदर्शिता (Foresight) होती है कि आगे क्या है ?

  •  विंस्टन चर्चिल के अनुसार साहस अन्य सभी गुणों की गारंटी होता है क्योंकि सास के बिना अन्य गुणों पर अमल नहीं किया जा सकता | 

  • साहस में कमी या अधिकता fear और confidence के कारण होती है| डर की अधिकता होने पर साहस में कमी और आत्मविश्वास अधिक होने पर साहस में वृद्धि होती है| इस प्रकार भय और आत्मविश्वास साहस के दो Components होते हैं|

Brave Meaning | बहादुरी का अर्थ


  • Brave का Hindi meaning  बहादुर है जिसका सीधा अर्थ साहसी होता है | आपमे साहस है तो आप निश्चित रूप से बहादुर होते है | जोखिम उठाने और लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते है| जो ज्यादा बहादुर होते है उनमे शारीरिक साहस ज्यादा होता है|



Courage Building Activities | साहस बढ़ाने की गतिविधियां


  • Courage का महत्व समझ में आने के बाद मन में सवाल उठता है कि मैं भी अपनी जिंदगी को बेहतर बनाऊंगा और मुझे भी साहस Build करना है इसके लिए कुछ महत्वपूर्ण उपाय हमेशा करने चाहिए-

  1.  खुद पर भरोसा रखें
  2.  वास्तविकता को जाने
  3.  अपनी कमी को तुरंत प्रभाव से दूर करने का प्रयास करें
  4.  किसी भी प्रकार का डर (Fear) मन में नहीं रखें
  5.  सुबह जल्दी उठकर योग व्यायाम आदि करें
  6.  अपने क्षेत्र की बारीकियों को पहचाने
  7.  खतरों का सामना करना सीखें
  8. आप हमें भाई को जगाने वाले काम को करने का प्रयास करें
  9.  हमेशा खुश रहने की कोशिश करें
  10.  आत्मविश्वास बढ़ाने के उपाय जाने और इन पर अमल करें 


How to Develop Courage In Students/Children | विद्यार्थियों में साहस कैसे बढ़ाएं 


  • Psychology Today के अनुसार अपनी Emotion को शब्दों में बयां करने से डर को रोकने में मदद मिलती है|  इसलिए Students को भावनाओं को शब्दों में बयां करने के लिए कह सकते है| उनको समझाएं कि खुद के डर को अभिव्यक्त करना आपको कमजोर नहीं करता बल्कि और अधिक बहादुर बनाता है|

 अपने डर को नकारे नहीं और डर को छुपाने के बजाय खुल


This post first appeared on Aapki Udaan, please read the originial post: here

Share the post

Courage in Hindi 2023 [ Advance Courage ]

×

Subscribe to Aapki Udaan

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×