Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

ISRO XPoSat Launch: इसरो द्वारा अंतरिक्ष में नया इतिहास, XPoSat सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च

नई दिल्ली,(नेशनल थॉट्स ) : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए अंतरिक्ष क्षेत्र में नए इतिहास रचा है। श्रीहरिकोटा, आंध्र प्रदेश के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से, इसरो ने एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट (XPoSat) को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। XPoSat सैटेलाइट के लॉन्च के माध्यम से, इसरो ने भारत को अंतरिक्ष से महत्वपूर्ण वैज्ञानिक और तकनीकी जानकारियां प्राप्त करने का एक नया द्वार खोला है।
 
ये है इस मिशन की खासियत
इस मिशन की खासियत ये है कि XPo सैटेलाइट से इसरो अंतरिक्ष से आने वाले एक्स-रे स्त्रोत का पता लगा सकेगा। ये एक्स रे किस आकाशीय पिंड से आ रही है, इसके बारे में भी जानकारी मिलेगी। इसी के साथ ‘ब्लैक होल’ की रहस्यमयी दुनिया का अध्ययन करने में मदद करेगा।
वहीं, न्यूट्रॉन सितारे (तारे में विस्फोट के बाद के बचे हिस्से), आकाशगंगा में मौजूद नाभिक को समझने में मदद मिलेगी।
 

अमेरिका के बाद दूसरा देश बना भारत
एक्स रे रहस्यों का पता लगाने के साथ ब्लैक होल की जानकारी इकट्ठा करने के लिए इसरो ने एक्सपो सैटेलाइट को लॉन्च किया है। यह मिशन पांच साल का होगा। इससे पहले अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ये काम कर चुकी है। दिसंबर 2021 में नासा ने ये अध्ययन किया था।

अंतरिक्ष में भारत की बढ़ेगी ताकत

इस मिशन के बाद अब भारत की अंतरिक्ष में ताकत भी बढ़ जाएगी। यह मिशन भारत के अंतरिक्ष में खोज, शोध एवं विकास के प्रयासों को बड़ा मंच प्रदान करेगा। इससे कई नई जानकारियां सामने आएगी।

The post ISRO XPoSat Launch: इसरो द्वारा अंतरिक्ष में नया इतिहास, XPoSat सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च appeared first on National Thoughts.



This post first appeared on Hyderabadrep Encounter, please read the originial post: here

Share the post

ISRO XPoSat Launch: इसरो द्वारा अंतरिक्ष में नया इतिहास, XPoSat सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च

×

Subscribe to Hyderabadrep Encounter

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×