Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

श्रीलंका-भारत के बीच शुरू हुआ समुद्री अभ्यास ‘SLINEX’, द्विपक्षीय संबंधों के लिए अहम


नई दिल्ली (नेशनल थॉटस) : भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘SLINEX-23’ (श्रीलंका-भारत नौसेना अभ्यास) का 10वां संस्करण 03-08 अप्रैल 2023 तक कोलंबो में आयोजित किया जा रहा है। 
यह अभ्यास दो चरणों – 3-5 अप्रैल 2023 तक बंदरगाह चरण और उसके बाद 6-8 अप्रैल 2023 तक समुद्री चरण में आयोजित हो रहा है।

 

बढ़ेगी सैन्य प्रणालियों को साझा करने की क्षमता
द्विपक्षीय अभ्यास में श्रीलंका नौसेना का प्रतिनिधित्व SLNS Gajabahu और  SLNS Sagara कर रहे हैं। वहीं भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व INS Kiltan, स्वदेशी  Kamorta वर्ग ASW corvette और अपतटीय गश्ती पोत INS Savitri कर रहे हैं। 

इसके अलावा समुद्री गश्ती विमान, हेलीकॉप्टर और दोनों पक्षों के विशेष बल भी अभ्यास में भाग लेंगे। बंदरगाह चरण में पेशेवर, सांस्कृतिक, खेल और सामाजिक आदान-प्रदान शामिल होंगे और इससे दोनों देशों में बीच संबंध भी मजबूत होंगे।


The post श्रीलंका-भारत के बीच शुरू हुआ समुद्री अभ्यास ‘SLINEX’, द्विपक्षीय संबंधों के लिए अहम appeared first on National Thoughts.



This post first appeared on Hyderabadrep Encounter, please read the originial post: here

Share the post

श्रीलंका-भारत के बीच शुरू हुआ समुद्री अभ्यास ‘SLINEX’, द्विपक्षीय संबंधों के लिए अहम

×

Subscribe to Hyderabadrep Encounter

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×