देश में कोरोना संक्रमण के मामले मंगलवार रात 50 लाख के पार पहुंच गए। केवल 11 दिन में संक्रमितों का आंकड़ा 40 लाख से बढ़कर 50 लाख पहुंच गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक 39,26,096 मरीज ठीक हो चुके हैं।
Related Articles
मंगलवार सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में 83,809 नए मरीजों के साथ संक्रमितों की संख्या 49,30,236 हो गई थी। इस दौरान 1,054 मरीजों की मौत के साथ ही देश में 80,776 लोग इससे जान गंवा चुके थे। राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की ओर से देर रात जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल 50,05,963 लोग संक्रमित हैं। इनमें से 39,26,096 स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 81,989 लोग जान गंवा चुके हैं।
रिकवरी के मामले में सबसे आगे भारत
दुनिया भर से कोविड-19 के आंकड़ों का संग्रह करने वाले अमेरिका के जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के मुताबिक इस महामारी से ठीक होने वाले लोगों के संदर्भ में भारत सबसे आगे है, उसके बाद ब्राजील और फिर अमेरिका का स्थान आता है। विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण से प्रभावित लोगों के मामले में अमेरिका के बाद भारत दूसरे स्थान पर है जबकि मृतकों के आंकड़ों के लिहाज से अमेरिका और ब्राजील के बाद वह तीसरे स्थान पर है।
1.64 प्रतिशत है कोरोना मृत्युदर
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 38,59,399 हो गई है, इसी के साथ राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ दर 78.28 हो गई है। मंत्रालय के अनुसार, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.64 प्रतिशत है। रिकवर होने वालों की अधिक संख्या के कारण ठीक हो चुके मरीजों और ऐक्टिव मरीजों के बीच अंतर भी लगातार बढ़ रहा है। यह अंतर अब 22 लाख के पार चला गया है। आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 9,90,061 मरीजों का इलाज चल रहा है। यह कुल मामलों का 20.08 फीसदी है।
The post Coronavirus Live Update : देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 लाख के पार appeared first on Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar.