Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Graphene क्या है और ग्राफिन क्या काम आता है?

भारत का तेजी से बढ़ता Best हिंदी ब्लॉग. जाने हिंदी के सर्वश्रेष्ठ ब्लॉग, हिंदी ब्लॉग कैसे बनाये, Seekhe हिंदी ब्लॉग राइटिंग - हिंदी है हम । Hindi Hai Hum

वैज्ञानिको ने हमें अपनी खोजो से कई प्रकार की बुलन्दी तक पहुचाया है उनकी खोजो के कारण ही आज हम टेक्नोलोजी के क्षेत्र में अति महत्वपूर्ण कार्य आसानी से हल कर लेते है विज्ञान ने हमारे जीवन को दिन पर दिन सरल बना दिया है आज हंम मजबूत से मजबूत बिल्डिंग बना रहे है पहले ईटो का इस्तेमाल होता था फिर सीमेंट की ईट आ गई जिससे दीवारों को और भी मजबूती मिलने लगी | उसी तरह स्टील को मजबूत धातु समझा जाता है और वैज्ञानिक स्टील से मजबूत धातु की खोज करने लगे | फिर उन्हें ग्राफिन (Graphene) प्राप्त हुआ जब उसकी जाँच की गई तब  मालूम हुआ की ग्राफिन स्टील से 100-200 गुना ज्यादा मजबूत है |

Graphene कार्बनिक तत्व है और पारदर्शी होने के साथ साथ मजबूत भी है दुनिया में वैसे तो कई प्रदार्थ है जो मजबूत है लेकिन उनकी कम मात्रा में मिलने से वो अत्यधिक महंगे है जिससे उनका इस्तेमाल करना बहुत मुश्किल है लेकिन वही माना जा रहा है की  ग्राफिन की अच्छी मात्रा हमे प्राप्त हो सकती है जिससे इसका इस्तेमाल कई कंपनिया अपने प्रोडक्ट बनाने में कर सकती है  और कई वैज्ञानिक अभी भी ग्राफिन से और कई रोचक जानकारिया निकाल रहे है और उस पर अभी भी प्रयोग हो रहा है

ग्राफीन का आविष्कार किसने किया?

ग्राफिन की खोज :-

ग्राफीन / आविष्कारक आंद्रे गीम और कोंस्टेंटिन नोवोसेलोव हैं

Graphene की खोज ने दुनिया में एक नई क्रांति ला दी है उसकी खोज 2004 में  आंद्रे जीम और कोंसटांटीन नोवोसेलोव ने की जिसके लिए उन्हें 2010 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला दोनों वैज्ञानिक जब पेन्सिल की ग्रेफाइट को पिसकर उसे टेप पर चिपकाया तो एक पतली परत उन्हें दिखाई दी जो एक कार्बन की परत थी जब उसे जाँचा गया तब मालूम हुआ की कार्बन के बांड एक दुसरे से बड़ी कठोरता से चिपके हुए है जिससे उसे तोडना मुश्किल है  वैज्ञानिको ने इसे दुनिया का सबसे मजबूत प्रदार्थ माना है ग्रेफाईट जो ग्रेफिन की परत का ढ़ेर है   अणु की मोटाई वाली सामान्य कार्बन की एक पतली परत है यह  कार्बन का ही एक रूप है और 2d में पाया जाता है कार्बन नैनोट्यूब को भी ग्राफिन को मोडकर बनाया जाता है  वैज्ञानिको का मानना है की ये स्टील से 100 गुना ज्यादा  मजबूत है इसमें सपाट परत है इसका वजन दुसरो के मुकाबले काफी कम है जिससे परतदार होने पर ज्यादा मजबूत हो जाता है |

ग्राफीन का उपयोग क्यों नहीं किया जाता है?

ग्रेफिन का उपयोग :-

Graphene को दुनिया का मजबूत प्रदार्थ मान रहे है जिससे इसके प्रयोग के लिए कई वैज्ञानिक पद्धति अपनाई जा रही है उसे और ज्यादा मजबूत कैसे किया जाये उस पर अभी भी खोज चल रही है ताकि कई सामान और बिजली यंत्रो में इसका उपयोग किया जा सके इसका उपयोग कई जगह किया जा सकता है |

ग्राफीन का निर्माण अभी शुरूआती चरण में है। इसके विकास में अभी थोड़ा समय लगेगा। कहा जाता है ग्राफिन से बने पेपर को दो हाथी भी मिलकर नहीं फाड़ सकते है अभी अभी उसकी खोज हुई जिससे उसका इस्तेमाल कुछ जगह ही हो रहा है कम मात्रा में प्राप्त होने के कारण यह अभी महंगा है जिससे इसका इस्तेमाल कम जगह हो रहा है

तो अब पृथ्वी पर सबसे मजबूत चीज क्या है?

अब पृथ्वी पर ग्राफीन सबसे मजबूत चीज है, जो कि हेटोफोर था, सबसे मजबूत पदार्थ मनुष्य के लिए जाना जाता है, दो आयामों में व्यवस्थित कार्बन परमाणुओं की एक बेहद पतली शीट से बनाया गया है

ग्रेफाइट और ग्राफीन के बीच अंतर क्या है?

Graphene vs graphite –

ग्रेफीन मौलिक रूप से ग्रेफाइट की एक परत है; Sp2 बंधित कार्बन परमाणुओं की एक परत एक छत्ते (हेक्सागोनल) जाली में व्यवस्थित होती है। … ग्रेफाइट स्वाभाविक रूप से एक बहुत ही भंगुर या टूटने वाला यौगिक है और इसे इसी संरचनात्मक कारणों से इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है (हालांकि इसे अक्सर स्टील को मजबूत करने के लिए उपयोग किया जाता है)।

क्या ग्राफीन से दुनिया बदल सकती है?

अगर इसकेआश्चर्यजनक गुणों को देखे तो इस ग्राफीन को दुनिया को बदलने पदार्थ के रूप में देखा जाता  है। इससे वैज्ञानिक अधिक शक्तिशाली बैटरी विकसित करने की उम्मीद कर रहे हैं जो इतनी छोटी हो सकती है कि उन्हें आप अपने कपड़ों या यहां तक ​​कि आपकी त्वचा में भी छुपाया जा सकता है! तो है न आश्चर्य जनक।

ग्राफीन किसके लिए प्रयोग किया जा सकता है?

ग्राफीन गुण –

  • ग्राफिन से बनी इलेक्ट्रिक सामान बहुत मजबूत प्राप्त होंगे जैसे ट्रांसफार्मर, बिजली के खम्बे, और बिजली के वायर |
  • ग्राफिन बिजली का सबसे अच्छा संवाहक है जिसका इस्तेमाल दूर तक बिजली पहुचाने में किया जा सकता है क्युकी तांबा में बिजली ग्राफिन के मुकाबले ज्यादा बिजली खर्च होती है |
  • कार, हवाई जहाज, पानी के जहाज बनाने में इसका इस्तेमाल किया जायेगा ताकि उनको और ज्यादा मजबूत बनाया जा सके |
  • पारदर्शी होने के कारण इसका इस्तेमाल बुलेट प्रूफ कांचो में, जाकेट और लेबोरटरी में किया जा सकता है |
  • ग्राफिन सिलिकान से कई गुना बेहतर और तेज है जिससे इसका उपयोग चिप बनाने और कम्प्यूटर के अन्य सामान में किया जायेगा |
  • ग्राफिन का उपयोग जल संकट को दूर करने में किया जा सकता है क्युकी ये गंदे पानी को भी साफ कर सकता है ये पानी को आरो से भी ज्यादा साफ कर सकता है बिना उसके किसी तत्व को नुकसान पहुचाये |
  • समुद्र के खारे पानी को साफ करने में इसका उपयोग किया जायेगा क्युकी इसकी परत के उपर परत रखने से ये नमक के कण को बाहर ही रोक देगा आस्ट्रेलिया में ये प्रयोग सफल हुआ था |
  • ग्राफिन जंग रोधक है ग्राफिन कि परत के उपर परत रख कर हम इसका इस्तेमाल बिल्डिंग मटेरियल में आसानी से कर सकते है|
  • मोबाइल फोन की डिस्प्ले और बैटरी बनाने में इसका उपयोग लाभदायक होगा क्युकी ए ज्यादा मजबूत और ज्यादा समय तक चलेगा इसके इस्तेमाल से बैटरी जल्दी चार्ज हो जाया करेगी|
  • बहुत हल्का होने के कारण इसका उपयोग अन्तरिक्ष यानो को बनाने में और अपने उपकरण को अन्तरिक्ष भेजने में कर सकते है |
  • इसके आने से इलेक्ट्रानिक कारो का प्रचलन बड जायेगा क्युकी इसकी बनी बैटरी ज्यादा लम्बी चलेगी क्युकी ये लिथियम के साथ ज्यादा पावरफुल काम करेगा |
  • Graphene के बने पेंट का इस्तेमाल कर हम घरो को वाटर प्रूफ और जंग रोधक बना सकते है |

अब आपके मन में प्रश्न होगा की क्या ग्रेफीन हीरे से ज्यादा मजबूत होता है? तो आपको बता दे कि ग्राफीन अविश्वसनीय गुणों के साथ कार्बन परमाणुओं की एक एकल शीट है – यह स्टील से 200 गुना अधिक मजबूत है, हीरे की तुलना में ज्यादा सख्त है, और अविश्वसनीय रूप से लचीला है, आने वाले समय में इसका प्रचलन काफी हद तक बढ जायेगा

The post Graphene क्या है और ग्राफिन क्या काम आता है? appeared first on हिंदी है हम | Hindi Hai Hum | हिंदी ब्लॉग | Hindi Blog.



This post first appeared on HindiHaiHum - How To Earn Online, Kaise Kamaye, please read the originial post: here

Share the post

Graphene क्या है और ग्राफिन क्या काम आता है?

×

Subscribe to Hindihaihum - How To Earn Online, Kaise Kamaye

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×