चंडीगढ़
सरकार के बदलने के साथ विधानसभा में पूर्व मंत्रियों के दफ्तरों में अब नए मंत्री बैठा करेंगे। वीरवार को मंत्रियों के शपथ ग्रहण के साथ ही मंत्रियों के कमरे अलॉट हो गए हैं। पहले जहां पूर्व राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया बैठा करते थे वहां अब नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा बैठेंगे।
वित्तमंत्री मनप्रीत बादल को पूर्व स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी का दफ्तर अलॉट किया गया है। कैबिनेट मंत्रियों में से दो मंत्रियों को तीसरे, तीन मंत्रियों को पांचवें, तीन को छठे तथा एक मंत्री को सातवें फ्लोर पर दफ्तर मिला हैं, जबकि मुख्यमंत्री का दफ्तर 2 फ्लोर पर है। इसके अलावा पहले जहां परमिंदर ढींढसा बैठते थे वहां ब्रह्म मोहिंदरा, सुरजीत कुमार ज्याणी के दफ्तर में नवजोत सिद्धू , अनिल जोशी की जगह मनप्रीत बादल , आदेश प्रताप कैरों की जगह साधू सिंह धर्मसोत, मजीठिया की जगह तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, मलूका की जगह राणा गुरजीत सिंह, भगत चुन्नी लाल की जगह चरणजीत सिंह चन्नी, डॉक्टर दलजीत चीमा की जगह अरुणा चौधरी तथा सोहन सिंह ठंडल के दफ्तर में अब रजिया सुल्ताना बैठा करेंगी।
Related Articles
This post first appeared on Www.bttnews.online :Hindi News,Latest News In Hindi,Today Hindi Newspaper,hindi News, News In Hindi,, please read the originial post: here