Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Asian games 2023 India vs Bangladesh Hockey: इंडियन हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में बांग्लादेश को 12-0 से हराया, India की लगातार 5वीं जीत

Asian games 2023 India vs Bangladesh Hockey: एशियाई खेलों के हॉकी में इंडियन पुरुष टीम ने बांग्लादेश को 12-0 से हराया। पूल A में अपने आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने सोमवार (2 अक्तूबर) को शानदार प्रदर्शन किया। इंडिया को पूल में लगातार ये 5वीं जीत हैं। इंडिया अभी तक 1 भी मैच नहीं हारा है। इस जीत के साथ ही वह पूल-A में सबसे ऊपर है। टीम इंडिया अब सेमीफाइनल में 4 अक्टूबर (4th October) को खेलेगी। इंडिया (India) का मुकाबला दक्षिण कोरिया (South Korea) से होगा। इंडिया ने इस बार अब तक 58 गोल किए हैं और इंडिया के खिलाफ अभी तक सिर्फ 5 गोल हुआ हैं।

इंडिया (India) के लिए मुकाबले में कप्तान हरमनप्रीत सिंह (Captain Harmanpreet Singh) और मनदीप सिंह (Mandeep Singh) ने अपनी-अपनी हैट्रिक (hat trick) पूरी की। दोनों ने 3-3 गोल दागे। अभिषेक (abhishek) ने 2 बार गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाया। ललित उपाध्याय (Lalit Upadhyay), अमित रोहिदास (Amit Rohidas), अभिषेक और नीलकांता शर्मा (Neelkanta Sharma) ने 1-1 गोल किया है।

*India vs Pakistan Hockey: हॉकी में India ने Pakistan को 10-2 से हराया, Asiad में लगातार चौथी जीत हासिल की

इस तरह इंडिया (India) ने किए गोल:
पहला गोल: इंडिया के लिए पहला गोल दूसरे मिनट में आया। डी एरिया के अंदर बांग्लादेश (bangladesh) के अशरफुल का शॉट मनदीप के पैर से जा लगा। हार्दिक ने पेनल्टी कॉर्नर पर शॉट लिया। उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत सिंह की ओर गेंद बढ़ाया। हरमनप्रीत ने गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया।

दूसरा गोल: पहले गोल के तुरंत बाद 3 मिनट में इंडिया (India) को दूसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस बार भी हरमनप्रीत ने कोई गलती नहीं की और गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। उन्होंने मैच में अपना दूसरा गोल किया।

तीसरा गोल: इंडिया (India) के लिए तीसरा गोल मनदीप सिंह ने किया। उन्होंने अभिषेक के पास पर गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया और इंडिया (India) के खाते में तीसरा गोल जोड़ दिया।

चौथा गोल: 23वें मिनट में इंडिया (India) को चौथा गोल मिला। अभिषेक के पास पर ललित उपाध्याय ने गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया।

5वां गोल: इंडिया (India) के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने ड्रैग फ्लिक से गेंद को गोलपोस्ट में डालने का प्रयास किया, लेकिन गेंद वापस आ गई। पास में खड़े मनदीप ने 24वें मिनट में मौके का फायदा उठाया और रिबाउंड पर गोल कर दिया।

छठा गोल: 28वें मिनट में इंडिया (India) के खाते में छठा गोल जुड़ गया। कप्तान हरमनप्रीत मैदान पर नहीं थे। उनकी अनुपस्थिति में वरुण कुमार और अमित रोहिदास ने मोर्चा संभाला। रोहिदास ने शानदार गोल कर इंडिया को मैच में 6-0 से आगे कर दिया।

7वां गोल: इंडिया (India) के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 7वां गोल किया। 32वें मिनट में उन्होंने अपनी हैट्रिक पूरी की।

8वां गोल: अभिषेक ने 41वें मिनट में इंडिया (India) का आठवां गोल किया।

9वां गोल: 46वें मिनट में मनदीप ने बांग्लादेश के गोलकीपर को चौंका दिया। उन्होंने शानदार गोलकर इंडिया (India) को मैच में 9-0 से आगे कर दिया।

10वां गोल: अभिषेक ने 47वें मिनट में 1 और गोल करने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। उनके पास खड़े निलकांता शर्मा ने रिबाउंड पर गोल कर दिया।

11वां गोल: इंडिया के लिए 56वें मिनट में सुमित ने शानदार गोल किया और टीम को 11-0 की बढ़त दिला दी।

12वां गोल: इंडिया (India) के खाते में 12वां गोल 57वें मिनट में आया। अभिषेक ने एक और गोल किया। उनके गोल के खिलाफ बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने रिव्यू भी लिया, लेकिन फैसला इंडिया (India) के पक्ष में आया।

इंडियन पुरुष हॉकी टीम का सफर इस तरह रहा
पहला मैच: उज्बेकिस्तान को 16-0 से हराया।
दूसरा मैच: सिंगापुर को 16-1 से परास्त किया।
तीसरा मैच: जापान को 4-2 से हराया।
चौथा मैच: पाकिस्तान को 10-2 से हराया।
5वां मैच: बांग्लादेश को 12-0 से हराया।

यह भी पढ़ें…

*Bihar Cast Census: बिहार में जाति जनगणना के आंकड़े जारी, OBC सब पर भारी; देखें- किस जाति की कितनी आबादी

*India vs Pakistan Hockey: हॉकी में India ने Pakistan को 10-2 से हराया, Asiad में लगातार चौथी जीत हासिल की

*UGC NET December 2023 Registration Starts, देखें फीस, एग्जाम डेट और जरूरी अपडेट

*CSBC Bihar Police: बिहार पुलिस भर्ती की पहली लिखित परीक्षा आज, 2 घंटे पहले पहुंचे Exam Center पर

Share the post

Asian games 2023 India vs Bangladesh Hockey: इंडियन हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में बांग्लादेश को 12-0 से हराया, India की लगातार 5वीं जीत

×

Subscribe to Shootout In Train Jaipur-mumbai Express: जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस में फायरिंग, Rpf के Asi समेत 4 लोगों की मौत

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×