Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

स्वाति मालीवाल से हुई मारपीट के लिए क्या बोली प्रियंका गांधी?

हाल ही में प्रियंका गांधी ने स्वाति मालीवाल से हुई मारपीट के लिए एक बयान दे दिया है! आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रिएक्ट किया है। उन्होंने भरोसा जताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल स्वाति मालीवाल की ओर से उठाए गए मुद्दे की पूरी जांच करेंगे और इस मामले का संतोषजनक समाधान भी सुनिश्चित करेंगे। वाड्रा ने कहा कि वह हमेशा महिलाओं के समर्थन में खड़ी हैं, चाहे उनकी राजनीतिक संबद्धता कुछ भी हो। उन परिस्थितियों में जब उन्हें किसी भी तरह के दुर्व्यवहार या अन्याय का सामना करना पड़ा हो। केजरीवाल के पीए विभव कुमार पर स्वाति मालीवाल ने मारपीट-अभद्रता के आरोप लगाए हैं। दिल्ली पुलिस में आप सांसद ने विभव के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस मामले पर कहा कि वो महिलाओं के प्रति अपने अटूट समर्थन पर जोर देती रही है। उन्होंने कहा कि अगर कहीं भी महिलाओं के साथ किसी भी तरह का अत्याचार होता है या उनके साथ कुछ भी गलत या अनुचित व्यवहार होता है, तो उस स्थिति में आप हमें उनके समर्थन में खड़ा पाएंगे। मैं हमेशा महिलाओं के साथ खड़ी हूं, चाहे वे किसी भी पार्टी से हों।

जब उनसे पूछा गया कि क्या वे स्वाति मालीवाल से सीधे संवाद करेंगी, तो प्रियंका वाड्रा ने कहा कि मालीवाल दूसरी पार्टी में हैं, लेकिन अगर वे मुझसे बात करना चाहेंगी तो मैं उनसे बात करूंगी। हालांकि, उनकी पार्टी उनके लिए फैसला करेगी। वाड्रा ने विश्वास जताया कि केजरीवाल उचित जांच करेंगे और उपलब्ध जानकारी के आधार पर मालीवाल के मामले में जरूरी फैसला करेंगे। आप सांसद स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल के पीएम विभव कुमार पर उनके आवास पर हमला करने का आरोप लगाया। इसी मामले में पुलिस ने हस्तक्षेप किया। पीए विभव कुमार को बाद में बाधा डालने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया। आप नेता संजय सिंह ने स्वाति मालीवाल के आरोपों की पुष्टि करते हुए कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार ने केजरीवाल के आवास पर सांसद के साथ बदसलूकी की। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने जांच की मांग की, जबकि राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने जांच टीम भेजने की बात कही है।

बता दे कि आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट की घटना को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। आप सांसद संजय सिंह ने बताया कि स्वाति के साथ केजरीवाल के पीए विभव कुमार ने ही बदसलूकी की थी। उन्होंने कहा कि स्वाति मालीवाल के साथ हई घटना निंदनीय थी और इसपर अरविंद केजरीवाल ने घटना का संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 24 घंटे की चुप्पी के बाद इस मामले पर आम आदमी पार्टी की ओर से आज पहला बयान सामने आया है।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस घटना की पूरी जानकारी दी। संजय सिंह ने बताया कि कल एक घटना हुई थी। अरविंद केजरीवाल के आवास पर विभव कुमार जो अरविंद केजरीवाल के पीए हैं, उन्होंने स्वाति मालीवाल के साथ दुर्व्यवहार किया था। स्वाति मालीवाल ने इस घटना की जानकारी दिल्ली पुलिस को दी है। यह एक निंदनीय घटना है। अरविंद केजरीवाल ने घटना का संज्ञान लिया है और घटना में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि स्वाति मालीवाल सोमवार को सीएम केजरीवाल से मिलने उनके आवास पहुंची थीं। वह ड्राइंग रूम में बैठी थीं। तभी केजरीवाल के पीए विभव कुमार वहां पहुंचे। उन्होंने स्वाति मालीवाल के साथ बदतमीजी की। स्वाति मालीवाल ने अपने साथ हुई इस घटना की जानकारी 112 पर कॉल कर दिल्ली पुलिस को दी। संजय सिंह ने कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है।

सोमवार सुबह दिल्ली पुलिस के पास एक महिला ने कॉल कर बताया कि उसके साथ सीएम केजरीवाल के आवास में मारपीट की गई है। कॉल करने वाली ने खुद को स्वाति मालीवाल बताया। उसने कहा कि केजरीवाल के पीए विभव कुमार ने उनके साथ बदसलूकी की है। इस कॉल के बाद हड़कंप मच गया। बाद में जब यह कंफर्म हो गया कि कॉल आप की ही सांसद स्वाति मालीवाल का है, तब बीजेपी भी इसपर हमलावर हो गई। भाजपा ने इस मामले की निंदा करते हुए केजरीवाल पर हमलावर हो गई। इस पूरे प्रकरण पर आज पार्टी की ओर से संजय सिंह ने इसपर पूरी डिटेल बताई। इससे पहले दिल्ली एमसीडी में भी इस घटना को लेकर आज खूब हंगामा कटा था।

The post स्वाति मालीवाल से हुई मारपीट के लिए क्या बोली प्रियंका गांधी? appeared first on MojoPatrakar.

Share the post

स्वाति मालीवाल से हुई मारपीट के लिए क्या बोली प्रियंका गांधी?

×

Subscribe to नोटों पर तस्वीर के मामले में क्या होगा फैसला?

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×