Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

जब उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुई इंडिया गठबंधन की महा प्रेस कॉन्फ्रेंस!

हाल ही में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में इंडिया गठबंधन की महा प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी! लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दलों के बड़े-बड़े नेता इस समय चुनाव प्रचार में खूब पसीना बहा रहे हैं। बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सपा मुखिया अखिलेश यादव लखनऊ में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं। इसके बाद दोनों नेता अलग-अलग जिलों में चुनाव प्रचार भी करेंगे। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, बसपा सुप्रीमो मायावती, कांग्रेस महासचिव समेत कई नेता-मंत्री चुनाव प्रचार करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा सुप्रीमो मायावती कल (गुरुवार) बांदा जिले के अतर्रा स्थित हिन्दू इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगी। यूपी की राजधानी लखनऊ के लिए 15 मई का दिन बेहद अहम हुआ । बुधवार सुबह 10:30 बजे ताज होटल में इंडिया गठबंधन की संयुक्त कॉन्फ्रेंस होने जा रही है। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मौजूद रहेंगे। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष दोपहर 1:30 बजे रायबरेली के हरचंदपुर में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष एवं कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर अमेठी के लिए रवाना हो जाएंगे। अमेठी में अपराह्न 3:15 पर कांग्रेस प्रत्याशी के.एल. शर्मा के समर्थन में जनसभा करेंगे। इस दौरान अमेठी लोकसभा चुनाव प्रभारी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद रहेंगे।

रक्षा मंत्री एवं लखनऊ सीट से उम्मीदवार राजनाथ सिंह बुधवार को लखनऊ दौरे पर रहेंगे। राजनाथ सिंह शाम 6 बजे मोहनलालगंज लोकसभा सीट से बीजेपी कैंडिडेट कौशल किशोर के लिए बीकेटी इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम योगी 15 मई को महोबा, जालौन, झांसी और लखनऊ के दौरे पर रहेंगे। सीएम योगी दोपहर 12:45 बजे डाक बंगला मैदान महोबा, 2:15 बजे जीआईसी इंटर कॉलेज, उरई जालौन और 3:50 बजे झांसी में काली जी का मंदिर लक्ष्मी गेट से दतिया गेट तक रोड शो करेंगे। फिर शाम 7 बजे लखनऊ के अमीनाबाद चौराहा पर जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

सपा मुखिया अखिलेश यादव 15 मई को बलरामपुर की गैसड़ी विधान और फैजाबाद लोकसभा सीट पर समाजवादी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। अखिलेश 12:30 बजे गैंसड़ी के विशुनपुर टनटनवा में सपा इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी राकेश कुमार यादव के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे अयोध्या जिले के मवई बाजार के पास मैदान में फैजाबाद लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार अवधेश प्रसाद के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने जाएंगे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रायबरेली के ऊंचाहार विधानसभा में नुक्कड़ सभाएं और जनसंपर्क कर कांग्रेस की समर्थन में वोट की अपील करेंगी। प्रियंका उमरन, अकोढ़िया, नगर ऊंचाहार, मतीनगंज, कुरौली बुधकर बालमपुर और विश्वनाथगंज में चुनाव प्रचार करेंगी।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को सिद्धार्थनगर और कौशाम्बी के प्रवास पर रहेंगे, जबकि प्रदेश के दूसरे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक गोरखपुर और श्रावस्ती के दौरे पर रहेंगे। वहीं, केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भी श्रावस्ती, बाराबंकी और रायबरेली के दौरे पर रहेंगी। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह प्रयागराज में पार्टी से जुड़े सम्मेलन को संबोधित करेंगे। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण भी प्रयागराज के प्रवास पर रहेंगे। पिछड़ा मोर्चा के सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके साथ ही बीजेपी अनुसूचित वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष लाल सिंह आर्य बुधवार को गोण्डा दौरे पर रहेंगे।इसके अलावा प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ. संजय निषाद बस्ती और प्रयागराज के प्रवास पर रहेंगे। ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा सुबह 10 बजे मोहनलालगंज लखनऊ में जनसम्पर्क करेंगे। मंत्री एवं पीलीभीत से बीजेपी उम्मीदवार जितिन प्रसाद सुबह 10 बजे हमीरपुर में जनसम्पर्क करेंगे। मंत्री नितिन अग्रवाल सुबह 10 बजे बांदा में जनसम्पर्क करेंगे। मंत्री अनिल राजभर सुबह 10 बजे कैसरगंज बहराइच में जनसम्पर्क करेंगे। कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी शाम 6 बजे प्रयागराज के राजापुर करमा में व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मंत्री दारा सिंह चौहान 4 बजे चन्दौली में पिछड़ा मोर्चा को संबोधित करेंगे। मंत्री राकेश सचान सुबह 10 बजे फतेहपुर में जनसम्पर्क करेंगें। मंत्री धर्मवीर प्रजापति अम्बेडकरनगर और फतेहपुर के प्रवास पर रहेंगे।

यूपी सरकार के मंत्री अरुण सक्सेन चन्दौली के प्रवास पर रहेंगे। मंत्री कपिल देव अग्रवाल जालौन सुबह 10 बजे जालौन में जनसम्पर्क करेंगे। मंत्री राकेश राठौर सुबह 10 बजे अयोध्या में जनसम्पर्क करेंगे। मंत्री सोमेन्द्र तोमर सुबह 10 बजे बाराबंकी में जनसम्पर्क करेंगे। मंत्री नरेन्द्र कश्यप प्रयागराज दौरे पर रहेंगे। मंत्री जसवंत सैनी सुबह 10 बजे झांसी में जनसम्पर्क करेंगे। मंत्री ब्रजेश सिंह दोपहर 3 बजे गोरखपुर में किसान मोर्चा सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। प्रदेश सरकार में मंत्री अजीत पाल हमीरपुर में जनसम्पर्क करेंगे। मंत्री प्रतिभा शुक्ला अमेठी में जनसम्पर्क करेंगी। मंत्री रजनी तिवारी बाराबंकी में जनसम्पर्क करेंगी। मंत्री अजीत पाल बांदा में जनसम्पर्क करेंगे।

The post जब उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुई इंडिया गठबंधन की महा प्रेस कॉन्फ्रेंस! appeared first on MojoPatrakar.

Share the post

जब उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुई इंडिया गठबंधन की महा प्रेस कॉन्फ्रेंस!

×

Subscribe to नोटों पर तस्वीर के मामले में क्या होगा फैसला?

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×