स्टॉकहोम : वर्ग और यौन शोषण के व्यक्तिगत अनुभवों पर आधारित उपन्यास लिखने वाली फ्रांसीसी लेखिका ऐनी एर्नोक्स को साहित्य के 2022 के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। लेखिका को ये पुरस्कार उनकी साहसिक और आलोचनात्मक लेखन शैली के लिए यह पुरस्कार दिया गया।
Related Articles
कलम की ताकत पर विश्वास रखने वाली 82 वर्षीय एनी एर्नो का का ये उपन्यास बड़ी ही सरल भाषा में लिखा गया है। एक बोल्ड और आलोचनात्मक लेखन शैली के साथ एनी एर्नो ने साहसपूर्वक वर्ग उत्पीड़न, शर्म, अपमान, ईर्ष्या या आपके अस्तित्व को देखने में असमर्थता की भावना के बारे में लिखा है।
फ्रांसीसी लेखक का कहना है कि लेखन एक ऐसा काम है जो सामाजिक असमानता के लिए हमारी आंखें खोलता है। इसके लिए वह कल्पना को छेदने के लिए भाषा को चाकू की तरह इस्तेमाल करती है।
लेखिका को स्वीडिश अकादमी द्वारा 1 करोड़ स्वीडिश क्राउन से सम्मानित किया गया। इस सप्ताह की शुरुआत में शुरू हुए नोबेल पुरस्कारों की घोषणा के सिलसिले में सोमवार को चिकित्सा के लिए नोबेल पुरस्कार, मंगलवार को भौतिकी और बुधवार को रसायन विज्ञान के लिए पुरस्कारों की घोषणा की जा चुकी है। आज नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा की जाएगी। जबकि अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा सोमवार को की जाएगी।
This post first appeared on UP TET 2022 Exam Date: जाने परीकà¥à¤·à¤¾ की नई तिथि साथ ही परीकà¥à¤·à¤¾ में जाने से पहले कà¥à¤¯à¤¾ करनी होगी तैयारी ?, please read the originial post: here