Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

भारत के प्रसिद्ध गणेश भगवान की मंदिरे – चमत्कारी बप्पा

Famous Ganesh Temples in India – किसी भी अनुष्ठान के प्रारम्भ में चाहे वो शादी हो, भूमिपूजन हो, या फिर मूवी रिलीज़; गणेश जी की पूजा सबसे पहले की जाती है| गणेश जी को मंगलमूर्ति के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि वो हर किसी के जीवन में मंगल और खुशहाली लाते है|

चाहे छोटा हो या बड़ा, पुरुष हो या महिला, गणपति बप्पा सबके चहेते है| आज इस लेख में मैं आपको भारत के सबसे प्रसिद्ध गणेश भगवान के मंदिरों (Famous Ganesh Temples in India) के बारे में बताने वाला हूँ| तो चलिए जान लेते है Famous Ganesh Temples in India.

गणपति बप्पा मोरया, मंगळमूर्ती मोरया..!

Famous Ganesh Temples in India

Siddhivinayak Temple (Mumbai, Maharashtra)

ये भारत के सबसे प्रसिद्ध गणेश भगवान के मंदिरों में से एक है| यहाँ हर दिन सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते है| बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी ये मंदिर काफी पूज्य माना जाता है इसलिए हर नयी मूवी के रिलीज़ होने से पहले यहाँ माथा टेका जाता है|

इस मंदिर का वातावरण काफी खूबसूरत है जिसे फूलों और lighting से सजाया गया है| शाम के बाद ये मंदिर काफी ज्यादा खूबसूरत लगता है| सैकड़ों श्रद्धालु यहाँ शाम की आरती में भी शामिल होते है| सिद्धिविनायक मंदिर Top 10 Ganesh Temples in India के लिस्ट में भी शामिल है|

Karpaga Vinayagar Temple (Pillaiyarpatti, Tamil Nadu)

ये गणेश जी का एक cave temple (rock cut) है जिसे नक्काशी करके बनाया गया है| यहाँ आने पर आप गणेश जी की नक्काशी की गयी मूर्ति को देख पाएंगे| ये मंदिर काफी पुराना है, लगभग 1000 साल पुराना| इस मंदिर की वास्तुकला और डिज़ाइन भी काफी आकर्षक है|

Chintaman Ganesh Temple (Ujjain, Madhya Pradesh)

ये मंदिर उज्जैन के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है| भगवान गणेश जी को समर्पित इस मंदिर में गणेश जी के साथ रिद्धि और सिद्धि भी विराजमान है| इस मंदिर में आकर श्रद्धालुओं की सारी चिंता दूर होती है और उनकी मनोकामना पूरी होती है|

गणेश चतुर्थी के दिन यहाँ काफी अच्छा खासा भीड़ रहता है| रक्षाबंधन के दिन भी यहाँ बड़ी संख्या में लड़कियाँ गणेश भगवान को राखी भेट करती है| यहाँ भगवान इच्छामण गणेश, चितांमण गणेश और सिद्धिविनायक के रूप में जाने जाते है|

Trinetra Ganesh Temple (Ranthambhore, Rajasthan)

इस मंदिर को चमत्कारी मंदिर भी कहा जाता है| यहाँ की एक प्रसिद्ध मान्यता है जो काफी रोचक भी है| यहाँ इस मंदिर में भक्तगण देश के अलग अलग कोने से पत्र (चिट्टी) लिखकर भगवान गणेश को अपनी समस्या बताते है| और ऐसा कहा जाता है कि भक्तगणों की समस्या को भगवान सुनते है और ठीक भी करते है|

सिर्फ समस्या ही नहीं बल्कि अगर किसी भक्त के घर में कोई पूजा हो, धार्मिक अनुष्ठान हो, विवाह हो, नया घर स्थापन हो, या कोई अन्य मंगल कार्य हो; त्रिनेत्र गणेश भगवान जी को आमंत्रण भी चिट्टी द्वारा भेजा जाता है| इस मंदिर में सच्चे मन से मांगी गयी हर मुराद पूरी होती है| त्रिनेत्र गणेश मंदिर Famous Ganesh Temples in India के लिस्ट में भी शामिल है|

Kanipakam Vinayaka Temple (Chittoor, Andhra Pradesh)

ये मंदिर Oldest Ganesh Temple in India के लिस्ट में शामिल है जिसे 11वीं सदी में चोल राजा कुलोतुंग चोल ने स्थापित किया था| इस मंदिर के पीछे भी एक रोचक कहानी है| ऐसा कहा जाता है कि यहाँ तीन भाई रहा करते थे जिनमें से एक अंधा, एक बहरा, और एक गूंगा था| तीनों को अपने खेत में पानी की जरुरत थी इसलिए यहाँ कुआँ खोदा गया|

खोदने के दौरान उन्हें यहाँ पत्थर रूपी आकार दिखाई दिया| जब उसे हटाने की कोशिश की गयी तो वहाँ से लाल रंग की धारा निकली| बाद में गणेश जी रूपी उस पत्थर को देखने के बाद तीनों भाइयों की विकलांगता ठीक हो गयी| जब ये खबर गांव में फैली तो दूर दूर से लोग यहाँ प्रतिमा के दर्शन के लिए आने लगे और फिर उसे इस जगह स्थापित किया गया|

आज यहाँ श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है और ऐसी मान्यता है की उनकी सारी मनोकामनाएं भी यहाँ पूरी होती है| एक आश्चर्य की बात ये भी है कि आज गणेश जी की ये प्रतिमा हर रोज़ धीरे धीरे बढ़ रही है|

Shri Sidhi Vinayak Temple (Dwarka, Delhi)

द्वारका सेक्टर 12 दिल्ली में स्तिथ गणपति बप्पा का ये मंदिर भी Famous Ganesh Temples in India के लिस्ट में शामिल है| मुंबई का सिद्धिविनायक मंदिर तो प्रचलित है ही, और उसके साथ साथ दिल्ली का सिद्धिविनायक मंदिर भी देखने लायक है|

मंदिर का वातावरण काफी अच्छा है| मंदिर में आपको गणपति बप्पा की 51 feet की भव्य मूर्ति देखने को मिलेगी| इसके साथ साथ यहाँ आपको हनुमान जी, शेरावाली माँ और शिव जी के दर्शन करने को मिलेंगे|

The post भारत के प्रसिद्ध गणेश भगवान की मंदिरे – चमत्कारी बप्पा appeared first on AniCow.com.



This post first appeared on AniCow.com - Top List Of Everything, please read the originial post: here

Share the post

भारत के प्रसिद्ध गणेश भगवान की मंदिरे – चमत्कारी बप्पा

×

Subscribe to Anicow.com - Top List Of Everything

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×