Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

ये है भारत की सबसे प्रसिद्ध Film Production House

Top Production Houses in India – स्वागत है आपका Anicow.com पर| आज बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री हॉलीवुड के साथ टक्कर ले रही है| चाहे Oscar हो, Red carpet हो या IIFA; हर जगह आज बॉलीवुड का बोल-बाला है|

एक successful फिल्म को बनाने के पीछे एक्टर, एक्ट्रेस, फिल्म डायरेक्टर, प्रोडूसर, आदि का हाथ रहता है| और उसके साथ साथ Film Production House की भी अहम् भूमिका रहती है|

क्या आपको पता है भारत में कितने film production house है? उन production house ने कितनी हिट फिल्में दी है? आज के लेख में हम इसी पर चर्चा करेंगे और जानेंगे Top Film Production Houses in India. तो चलिए शुरू करते है..!

Top Production Houses in India

Red Chillies Entertainment

साल 2003 में शाहरुख़ खान और उनकी पत्नी गौरी खान ने इस production house को बनाया था| इसका हेड ऑफिस मुंबई में स्तिथ है| इस प्रोडक्शन हाउस की हिट मूवी ‘Chennai Express’ ने बॉक्स ऑफिस से 400 करोड़ का बिज़नेस किया था|

Popular Movies – Chennai Express, Om Shanti Om, Raone, Raees, Main Hoon Na, Dear Zindagi, Jab Harry Met Sejal.

Prakash Jha Productions

इस प्रोडक्शन हाउस के फाउंडर है प्रकाश झा जो हमेशा से अपनी अलग किस्म की मूवी बनाने के लिए जाने जाते है| इस प्रोडक्शन हाउस की ज्यादातर मूवी society के अलग अलग पहलुओं को दर्शाती है और अपनी अलग कहानी के लिए जानी जाती है|

Popular Movies – Gangaajal, Satyagraha, Raajneeti, Apaharan, Chakravyuh, Aashram, Aarakshan, Yeh Saali Zindagi.

Rajshree Productions

इस प्रोडक्शन हाउस की स्थापना साल 1947 को हुई थी और इसका हेड ऑफिस मुंबई में स्तिथ है| इस प्रोडक्शन हाउस ने अब तक कई प्रचलित और successful मूवी बनाई है| इस प्रोडक्शन हाउस की ज्यादातर मूवी family theme पर बनाई जाती है| अगर Top Production Houses in India में रेटिंग की बात की जाए तो मैं इस प्रोडक्शन हाउस को 5 में से 4.2 देना चाहूंगा|

Famous Movies – Vivaah, Maine Pyar Kiya, Hum Aapke Hain Koun, Hum Saath Saath Hain.

Ajay Devgn Ffilms

साल 2000 में इस प्रोडक्शन हाउस को अजय देवगन और उनके पिता वीरू देवगन ने शुरू किया था| आज अजय देवगन इस प्रोडक्शन हाउस को सँभालते है| इस प्रोडक्शन हाउस ने अब तक कई हिट फिल्में दी है|

Famous Movies – Raju Chacha, Bol Bachchan, Son of Sardar, Singham Returns, Shivaay, Total Dhamaal, Singham, Tanhaji, Bhuj, Bholaa, Runway 34.

Bhansali Productions

ये प्रोडक्शन हाउस ज्यादातर राजाओ, महाराजाओ, शानो-शौकत, बड़ी बड़ी महलों, आदि से सम्बंधित मूवी बनाती है| इस प्रोडक्शन हाउस ने अब तक कई high budget हिट फिल्में बनाई है| इस प्रोडक्शन हाउस के फाउंडर संजय लीला भंसाली है| अगर Top Film Production Houses in India में रेटिंग की बात की जाए तो मैं इस प्रोडक्शन हाउस को 5 में से 4.1 देना चाहूंगा|

Popular Movies – Padmaavat, Gangubai Kathiawadi, Ram Leela, Bajirao Mastani, Hum Dil De Chuke Sanam, Devdas.

Dharma Productions

साल 1976 में इसे यश जोहर ने बनाया था और आज उनके बेटे करण जोहर इसके मालिक है| ये भी एक काफी प्रचलित और successful प्रोडक्शन हाउस है जिसने आज तक कई बड़े बॉलीवुड हीरो हीरोइन के साथ काम किया है जैसे अमिताभ बच्चन, शाह रुख खान, काजोल, रानी मुख़र्जी, रणबीर कपूर, आलिआ भट्ट, आदि| इस प्रोडक्शन हाउस ने फिल्मो के साथ साथ कई reality show भी बनाएं है जिनमें ‘झलक दिखला जा’ और ‘कॉफी विथ करण’ प्रमुख है|

Popular Movies – Dostana, My Name is Khan, Student of the Year, Kabhi Khushi Kabhie Gham, Ae Dil Hai Mushkil, Agneepath.

Balaji Motion Pictures (Balaji Telefilms)

साल 2001 में इसे जीतेन्द्र कपूर ने बनाया था और आज उनकी बेटी एकता कपूर इसे संभालती है| आज इस प्रोडक्शन हाउस का Alt Balaji भी मशहूर हो चूका है जो की एक OTT Platform है| ये Top 10 Production Houses in India के लिस्ट में भी शामिल है|

Famous Movies – The Villain, Lootera, Kyaa Kool Hai Hum, Shootout at Lokhandwala, Ragini MMS, Once upon a Time in Mumbai, Ek Thi Daayan, Main Tera Hero, Dream Girl.

Reliance Entertainment

वैसे तो हम जानते है की रिलायंस दुनियाँ के सबसे बड़े कंपनी में से एक है जिसके कई अन्य बिज़नेस मॉडल भी है| उन्ही बिज़नेस मॉडल में Reliance Entertainment भी पड़ता है जिसकी स्थापना साल 2005 में की गयी थी| अब तक इस प्रोडक्शन हाउस ने कई हिट फिल्में बनाई है| अगर Top Production Houses in India में रेटिंग की बात की जाए तो मैं इस प्रोडक्शन हाउस को 5 में से 4.2 देना चाहूंगा|

Popular Movies – Commando, Singham, Simmba, Naam Shabana, Vikram Vedha, Talaash, Love Aaj Kal, Don 2, Ghajini, Bhaag Milkha Bhaag, Golmaal Again, Bodyguard, Toilet Ek Prem Katha.

The post ये है भारत की सबसे प्रसिद्ध Film Production House appeared first on AniCow.com.



This post first appeared on AniCow.com - Top List Of Everything, please read the originial post: here

Share the post

ये है भारत की सबसे प्रसिद्ध Film Production House

×

Subscribe to Anicow.com - Top List Of Everything

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×