Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

चाँद के बारे में 21 रोचक तथ्य हिंदी में Information About Moon In Hindi

चाँद Moon वेसे तो एक उपग्रह है जो हमारी प्यारी घरती के चारो और चक्कर लगाता है लेकिन यह चाँद बच्चो के लिए उनका प्यारा चन्दा मामा है और किसी प्रेमी के लिए प्रेमिका की सुंदरता की उपमा है। रात के अंधियारे में चाँद की रोशनी दुग्ध से प्रतीत होती है जो मन को मोह लेती है। इसी चाँद के बारे में आज कुछ रोचक जानकारी देना चाहता हूँ।


चाँद के बारे में रोचक जानकारी हिंदी में Information About Moon In Hindi

1. चाँद हमारी घरती का एकमात्र प्राकतिक उपग्रह है और कृतिम तो बहुत सारे है जैसे Satellite जो पृथ्वी का चक्कर लगा रहे है।

2. चाँद धरती का ही एक हिस्सा है जो 450 करोड़ साल पहले पृथ्वी से टूटकर अलग हो गया था। वैज्ञानिको के अनुसार एक उल्कापिंड पृथ्वी से टकराया था जिसकी वजह से चाँद का जन्म हुआ था।

3. चाँद 27.3 दिनों में धरती का एक चक्कर लगाता है।

4. चाँदके कारण ही धरती पर ज्वार भाटा आता है।

5. चाँद पर उतरने वाला पहला इंसान नील आर्मस्ट्रांग था जो 1969 में अपोलो मिशन में चन्द्रमा पर उतरा था।
1972 के बाद से ही चन्द्रमा पर कोई नही गया है और अब तक केवल 12 इंसान ही चाँद पर जा पाए है।

6. चन्द्रमा घरती का 27 % ही आकार में है।

7. क्या आप जानते है की पूरा चन्द्रमा आधे चन्द्रमा से 9 गुना ज्यादा चमकदार होता है।

8. चन्द्रमा पर गुरुत्वाकर्षण का प्रभाव पृथ्वी के मुकाबले बहुत कम है जिससे अगर आप का वजन पृथ्वी पर 60 किलो है तो चाँद पर 10 किलो ही होगा।

चाँद के बारे में रोचक तथ्य About Moon In Hindi


9. चन्द्रमा का 59 % हिस्सा ही पृथ्वी से देखा जा सकता है। जब चाँद पृथ्वी के चक्कर लगाता है तो अपना एक हिस्सा ही पृथ्वी की तरफ रखता है।

10. चन्द्रमा धरती से हर साल 4 सेंटीमीटर दूर सरक रहा है और 50 अरब साल बाद चाँद धरती से इतना दूर होगा कि चाँद का धरती से एक चक्कर 47 दिन का होगा।


11. चन्द्रमा पर हवा नही है इसलिए नील आर्मस्ट्रांग का चाँद पर रखा पहले कदम का निशान अभी तक मिटा नही है और आने वाले कुछ लाखो सालो तक वो रहेगा।

12. आप एक खतरनाक बात नही जानते होंगे कि 1950 में अमेरिका की योजना चाँद को परमाणु बम से उड़ा देने की थी।

13. चाँद का क्षेत्रफल अफ्रीका के क्षेत्रफल के बराबर है।

14. हमेशा से कई वैज्ञानिकों ने माना कि चाँद पर पानी मौजूद है लेकिन खोजा किसी ने नही था लेकिन चन्द्रयान के द्वारा भारत के वैज्ञानिकों ने चन्द्रमा पर पानी को खोज निकाला।

चाँद के बारे में रोचक तथ्य About Moon In Hindi

15. चाँद पर दिन का तापमान 180 डिग्री के आसपास होता है जबकि रात में यह - 153 डिग्री होता है।

16. बड़ी रोचक बात है कि अगर पृथ्वी पर चन्द्रग्रहण होता है तो चाँद पर सूर्यग्रहण होता है।

17. जब चन्द्रमा पर अपोलो 11 अंतरिक्ष यान उतारा गया था तो उस समय उपयोग होने वाले कंप्यूटर की स्पीड आज के मोबाइल की स्पीड से भी कम थी।

18. चाँद पर वायु नही है इसलिये वहां पर आप कितना भी जोर से चिल्ला ले , आप की आवाज आपके साथी तक नही पहुँचेगी।

19. अब तक 12 अंतरिक्ष यात्री चन्द्रमा पर जा चुके है।

20. चाँद की पृथ्वी से दूरी 384403 किलोमीटर है।

21. अगर चन्द्रमा ना होता तो धरती पर दिन केवल 6 घण्टे का होता।

चाँद से जुड़े रोचक तथ्य Information About Moon In Hindi पढकर कैसा लगा, शेयर जरुर करे।


This post first appeared on Knowledge Dabba, please read the originial post: here

Share the post

चाँद के बारे में 21 रोचक तथ्य हिंदी में Information About Moon In Hindi

×

Subscribe to Knowledge Dabba

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×