चन्द माहिए 98/09] : प्राण प्रतिष्ठा पर
:1:
जन जन के दुलारे हैं
आज अवध में फिर
प्रभु राम पधारे हैं
Related Articles
:2:
झूमेंगे नाचेंगे
प्राण प्रतिष्ठा में
श्री राम विराजेंगे
:3:
सपना साकार हुआ
राम लला जी का
मंदिर तैयार हुआ
:4:
प्रभु राम की सब माया
उनकी किरपा से
यह शुभ दिन अब आया
:5:
गिन गिन कर काटे दिन
स्वर्ग से उतरेंगे
भगवान सभी इस दिन
:6_
हर पत्थर पावन है
मंदिर का रज-कण
माथे का चंदन है
-आनन्द.पाठक-
This post first appeared on गीत ग़ज़ल औ गीतिका, please read the originial post: here