Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

फलों से बनी इस ड्रिंक से आंतों की झकास सफाई




  अगर सुबह आपका पेट साफ होता है और आपको 24 घंटे में एक बार ही शौच के लिए जाना पड़ता है, तो आप यही सोचते होंगे कि आपका पाचनतंत्र स्वस्थ है। मगर क्या आप जानते हैं कि कई बार बिना किसी बाहरी लक्षण के दिखे आपकी आंत में तमाम तरह की गंदगी इकट्ठा होती रहती है? ये गंदगी थोड़े समय बाद जब ज्यादा हो जाती है, तो आपको कई तरह के रोगों जैसे- कब्ज, अपच, आंतों में छाले, आंतों का कैंसर आदि का खतरा बढ़ जाता है। इन बीमारियों के लक्षण दिखने से पहले ही आपको हर 15 दिन में कम से कम एक बार अपनी आंतों को जरूर साफ करना चाहिए।

आपको अपनी आंत को हाथों या किसी मशीन से साफ नहीं करना है, बल्कि इसके लिए आपको कुछ खास चीजों को आपस में मिलाकर एक पावरफुल जूस बनाना है, जो आंतों में जमा टॉक्सिन्स को केवल 24 घंटे में आपके शरीर से बाहर कर देगा। सवाल ये उठता है कि सिर्फ 24 घंटे में ये कैसे संभव है? तो इसका भी जवाब बहुत साधारण सा है। 24 घंटे इसलिए लगेंगे कि आमतौर पर आप जो कुछ भी खाते-पीते हैं, उसे पचने में 24-30 घंटे का समय लगता है। एक बार पाचन की क्रिया पूरी होने के बाद आपका खाया-पिया हुआ आहार मल और पेशाब के रूप में आपके शरीर से बाहर निकल जाता है।
  आपके शरीर में 2 प्रकार की आंतें होती हैं, जिन्हें छोटी आंत और बड़ी आंत कहते हैं। अंग्रेजी में इन्हें ही Small Intestine और Large intestine कहते हैं। आपके खाए हुए आहार के पाचन की ज्यादातर क्रिया (लगभग 90%) छोटी आंत में होती है। अब छोटी आंत के नाम से आप ये न सोचें कि ये आंत बहुत छोटी सी होती होगी। क्योंकि नवजात शिशु में छोटी आंत की लंबाई लगभग 200 सेन्टी मीटर होती है, जबकि वयस्कों में इसकी लंबाई लगभग 600 सेन्टी मीटर होती है।
मगर आपको छोटी आंतों को साफ करने की जरूरत नहीं है क्योंकि पाचन के दौरान इस आंत में कोई गंदगी नहीं रुकती है। छोटी आंत सिर्फ खाने की प्रॉसेसिंग करके इसे आगे भेज देती है। गंदगी आपकी बड़ी आंत में पाई जाती है, जिसे अंग्रेजी में कोलन  भी कहते हैं। आपके पाचन में बड़ी आंत के निम्न काम हैं-
आप जो कुछ खाते हैं, उसमें से पानी को अवशोषित करने का काम बड़ी आंत करती है। ताकि बाकी बचे हुए ठोस कचरे को मल के रूप में बाहर निकाला जा सके।
बड़ी आंत ही वो जगह है, जहां आपके भोजन में मौजूद विटामिन्स अवशोषित होते हैं। मजेदार बात ये है कि इन विटामिन्स को भोजन से अलग करके काम आंतों में मौजूद बैक्टीरिया करते हैं। उससे भी मजेदार बात ये है कि आपके आंतों में लगभग 700 प्रकार के बैक्टीरिया रहते हैं।
इसके अलावा बड़ी आंत आपके पेट में एसिड्स को नियंत्रित करती है और आपको कई तरह के इंफेक्शन से बचाती है, जिसके बारे में हम फिर कभी जिक्र करेंगे, क्योंकि आज का विषय है इस बड़ी आंत की सफाई।
बड़ी आंत में गंदगी आती कहां से है? तो जवाब है कि वैसे तो बड़ी आंत भोजन से पौष्टिक तत्व और पानी को अलग करके मल को अलग कर देती है। मगर इस प्रक्रिया मं थोड़े-बहुत गंदे पदार्थ कई बार बाहर नहीं निकल पाते हैं। इस बात को वो लोग आसानी से समझेंगे, जिनका पेट सुबह ठीक से नहीं साफ होता है और घंटों बैठे रहने के बाद भी उन्हें लगता है कि अभी और मल होगा, मगर नहीं होता है। इसका कारण यही है कि आपकी बड़ी आंत में गंदगी जमा है, जो मल के रूप में बाहर नहीं निकल पाई है और आपको टॉयलेट में घंटों बिठाने के बाद भी संतुष्टि नहीं मिल पाई है।
आंत को साफ करने का आसान तरीका
अगर आप अपनी आंतों को साफ करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ खास फलों-सब्जियों से एक पावरफुल जूस बनाना होगा। ये जूस आपकी आंत को सिर्फ 24 घंटे में साफ कर देगा। इसका कारण ये है कि इसमें ढेर सारे फाइबर और नैचुरल क्लीन्जिंग तत्व मौजूद होते हैं। इस ड्रिंक में मौजूद फाइबर यानी रेशे आंतों की गंदगी के लिए झाड़ू जैसा काम करते हैं और अपने साथ ही इस गंदगी को भी मल के रूप में बाहर निकाल देते हैं।
ड्रिंक बनाने के लिए जरूरी सामग्री
1 छोटा खीरा
1 संतरा
1 सेब
1 छोटा टुकड़ा एलोवरा की पत्ती का
और एक बड़ा टुकड़ा अनानास (पाइन एप्पल)
कैसे बनाएं आंत को साफ करने वाली ड्रिंक
सबसे पहले खीरे को धोकर इसे 10-12 टुकड़ों में काट लें।
अब सेब को छीलकर छिलका निकाल दें और काटकर बीज निकाल दें। इसके बाद इसके 8 टुकड़े कर दें।
अनानास को छीलकर इसका एक बड़ा टुकड़ा निकाल लें और उसे 5-6 छोटे-छोटे भागों में काट लें।
अब एलोवेरा की पत्ती को छीलकर इसका छिलका निकाल दें और जेल को चम्मच की सहायता से अलग कर लें।
संतरे के ऊपरी छिलके को छीलकर इसके टुकड़ों को खोल लें और बीज निकालकर अंदरूनी छिलके को भी निकाल दें, यानी आपको इसके गूदे को अलग करना है।
इन सभी चीजों को मिक्सर में डालें और आधे ग्लास से थोड़ा ज्यादा (लगभग 200 मिलीग्राम) पानी डालें।
इन्हें अच्छी तरह मिक्सर में पीस लें और एक गाढ़ा-मोटा खट्टा-मीठा जूस बनाएं।
इस ड्रिंक को ग्लास में निकालें और पी लें।
कुछ बातों का ध्यान रखें
वैसे तो इस ड्रिंक को आप चाहे जब पी सकते हैं। मगर यह ध्यान रखें कि ड्रिंक को पीने के 2 घंटे बाद तक कुछ भी खाएं-पिएं नहीं।
  जिस दिन आप आप आंतों को डिटॉक्स करने वाली ये ड्रिंक पी रहे हैं, उस दिन बहुत हल्का भोजन करें। जैसे- मूंग की खिचड़ी, मूंग की दाल और पतली रोटियां, पोहा, दलिया, फलों का सलाद आदि।
इसके अलावा सबसे जरूरी बात ये है कि आपको उस पूरे दिन में कम से कम 8-10 ग्लास (2-3 लीटर) पानी जरूर पीना है, तभी आपकी आंत अच्छी तरह साफ होगी।
हर 10-15 दिन में आप ये ड्रिंक पी सकते हैं। इससे आपका पेट साफ हो जाएगा और आपको अच्छा महसूस होगा।




This post first appeared on Bimari Aur Nuskhe, please read the originial post: here

Share the post

फलों से बनी इस ड्रिंक से आंतों की झकास सफाई

×

Subscribe to Bimari Aur Nuskhe

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×