Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

जौ के पानी के फायदे// Benefits of barley water

                                         


जौ का केवल धार्मिक महत्व नहीं है अपितु यह हमारी सेहत से भी जुड़ा हुआ हैं |जौ के अलावा जौ के पानी का विशेष महत्व है। कई रोगों को आसानी से खत्म कर सकता है जौ का पानी। क्योंकि इस पानी में कई प्रकार के औषधिय तत्व पाए जाते हैं। इस लेख में आपको जौ के पानी पीने के फायदों के बारे में बताया जाएगा।
जौ के पानी के गुण -
इस पानी में आयरन, प्रोटीन, अमीनो एसिड, सेलेनियम के अलावा जिंक, मैग्नीशियम, मैगनीज और कॉपर पाया जाता है। जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने का काम करते हैं। जौ के पानी के फायदे
कैसे बनता है जौ का पानी-
दो चम्मच जौ लें और फिर इसे एक पैन में डालें। और फिर इसमें पानी डाल दें। और इसे उबाल लें। जब जौ मुलायम या नर्म हो जाए तब आप उसे किसी साफ कपड़े में रखकर उसके पानी को किसी गिलास या कप में डाल दें। और फिर दोबारा से इसे छान लें। जब यह ठंडा हो जाए तब आप इसका सेवन करें।
छिलके वाली जौ अधिक फायदेमंद होती है इसलिए आप इसका ही पानी बनाकर पीएं।
क्या फायदे मिलते हैं जौ के पानी को पीने से :
 
फाइबर की कमी –
जब शरीर में फाइबर कम रहता है तब इंसान कमजोर होने लगता है। जी हां एैसा इसलिए क्योंकि फाइबर हमारे अच्छे स्वास्थ के लिए बहुत ही गुणकारी होता है। यदि आप जौ का पानी पीते हो तो इससे आपके शरीर में धीरे—धीरे फाइबर बढ़ने लगता है और आपका शरीर अंदर और बाहर से मजबूत बनता चला जाता है। इसलिए आप रोज इसका सेवन कर सकते हो। इससे शरीर की गंदगी भी दूर हो जाती है।
डायबिटीज के रोगियों के लिए –
बहुत से लोग इस गंभीर बीमारी से परेशान हैं। एैसे में यदि आप जौ के पानी को पीने का नियम बना लें तो मधुमेह की समस्या ठीक हो जाएगी। जौ में मौजूद तत्व मधुमेह के मरीजों के शुगर के स्तर को लेवल पर ले आते हैं। और इस समस्या से रोगी बच जाता है।

 सूजन घटाता है –
जिन लोगों को अक्सर सूजन की समस्या रहती हो तो वे इसके पानी को पीना शुरू कर दें। कुछ दिनों में इससे आपकी सूजन की समस्या ठीक हो जाएगी।
कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करता है–
हमारे दिल के लिए बहुत ही फायदेमंद है ये पानी। एैसा इसलिए क्योंकि जौ से बना पानी हमारे बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को सामन्य करता है। इस पानी में फाइबर होने की वजह से दिल से संबंधित रोगों से भी हमें बचाता है। नियमित जौ पानी पीने से इंसान को दिल के रोग नहीं लग सकते हैं।
किडनी में पथरी का होना –
पानी जब इंसान कम पीता है। तो उसे पथरी होने की संभावना अधिक हो जाती है। खासकर की किडनी की पथरी। और एक बार इस जगह पर पथरी हो जाए तो इंसान दर्द से परेशान रहता है। और आजकल तो किडनी की पथरी की समस्या लोगों में बढ़ती जा रही है। एैसे में यदि आप जौ से बना पानी पीते हो तो वो भी एक गिलास की मात्रा में कुछ दिनों तक तो आपकी ये पथरी टूटकर पेशाब के रास्ते बाहर आ जाएगी। हमारी किडनी को स्वस्थ बनाता है जौ का पानी।
 वजन  घटाने मे सहायक–
यदि आप वजन घटाने के लिए दिन प्रतिदिन कुछ ना कुछ नया ट्राइ करते रहते हैं तो एक बार जरूर आप कुछ दिनों तो खाली पेट जौ के पानी को पीने की आदत डाल लें। इससे आपका वजन सौ प्रतिशत घट जाएगा। और साथ ही आपको किसी भी तरह की कोई बीमारी नहीं लगेगी।
त्वचा के लिए फायदे-
जौ से बने पानी में मिनरल्स और विटामिन सी के अलावा एंटीआॅक्सीडेंट तत्व होते हैं। जिसे पीने से हमारी त्वचा में निखार आता है। और त्वचा सुंदर बनती है।
राहत मिलती है जोड़ों के दर्द में-
गठिया की बीमारी या जोड़ों का दर्द कुछ भी क्यों ना हो एैसे में आपको जौ का पानी बचा सकता है। एैसा इसलिए क्योंकि इसमें एंटी—इंफ्लामेंट्री गुण मौजूद होते हैं जो जोड़ों के दर्द से आपको बचाते हैं। साथ ही इसे नियमित पीने से गठिया भी धीरे—धीरे ठीक हो जाती है।
निकाल देता है विषाक्त पदार्थों को बाहर -
हम जब उलटा सीधा खाना खाते रहते हैं। एैसे में हमारे शरीर के अंदर विषाक्त तत्व जमने लगते हैं। जिससे हमें उल्टी, पेट दर्द व अन्य कई बीमारियों का सामना करना पड़ जाता है। एैसे में आप जौ लें और उसका पानी बनाकर पी लें। इससे पेशाब के जरिए सारे विषाक्त चीजें निकल जाती हैं। और आप राहत की सांस ले सकते हो
खत्म करता है पेट की जलन को-
तेज मिर्च मसाला व तेल युक्त चीजों को खाने के बाद कई बार हमें पेट में गैस व जलन की समस्या हो जाती है। एैसे में यदि आप जौ की जड़ से बने पानी का सेवन करते हो तो आपकी पेट की जलन तो शांत होगी ही साथ ही आप पेट से संबंधित रोगों से भी बच सकते हो।



This post first appeared on Bimari Aur Nuskhe, please read the originial post: here

Share the post

जौ के पानी के फायदे// Benefits of barley water

×

Subscribe to Bimari Aur Nuskhe

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×