Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

स्वप्न दोष व धातु रोग जानकारी बचाव व आयुर्वेदिक घरेलू चिकित्सा Svapndosh and Dhaatu rog diseases information prevention and Ayurvedic home medicine

स्वप्न दोष व धातु रोग जानकारी बचाव व आयुर्वेदिक घरेलू चिकित्सा

स्वप्नदोष या नाइट फाल क्या है

स्वप्नदोष या नाइट फॉल एक ऐसा पुरुष रोग है, जिसमें किसी पुरुष को सोते-सोते अचानक ही वीर्य या सीमन निकलने की दिक्कत हो जाती है।इसे स्वप्न दोष के नाम से भी जाना जाता है।आजकल युवा इसे Night fall के नाम से जानते हैं। 

धातु रोग क्या है इसमें और नाइट फाल या स्वप्न दोष में क्या अन्तर है।

लैकिन यदि यूरिन  के साथ वीर्य या सीमन की कुछ  बूंदे भी निकल जाती हैं। जो एक तार की तरह मूत्र के साथ या मूत्र करने के उपरांत गिरती हैं। इसके अलाबा रोग बढ़ जाने पर रोगी जैसे ही किसी स्त्री का स्मरण करता है उसके शिश्न से कुछ लिसलिसा पदार्थ गिरने लगता है। इस कारण व्यक्ति असहज हो जाता है। इसे धात रोग के नाम से भी जाना जाता है।

महर्षि चरक (Charak) के अनुसार 

"स्वप्नं मनसः कामासक्तत्वात् शुक्र स्रावमयो दोषाख्यः रोगोरव्यो यः सो हिं स्वप्नदोषो भवति।।"

अर्थात  "स्वप्न देखते समय मन के कामासक्त हो जाने पर वीर्य
Semen का स्राव हो जाना ही स्वप्न दोष नामक रोग है।"

स्वप्नदोष का घरेलू और रामबाण इलाज

स्वप्नदोष की समस्या से ग्रस्त रोगी  स्वप्नदोष का घरेलु आयुर्वेदिक इलाज करके रोगमुक्त हो सकते हैं। कुछ घरेलू इलाज निम्नलिखित हैं : 
  1.  अगर आपको स्वप्नदोष या धात का रोग है तो स्वप्नदोष  व धात को दूर करने के लिए सबसे पहले व्लू फिल्मे और यू ट्यूब पर अश्लील सामिग्री देखना बंद करना पड़ेगा  इसके साथ ही अपने मन मे गंदे ख्यालों को  भी तिलांजलि देनी होगी और इसके लिए आपको अपने आपको अच्छे काम मे  व्यस्त करना होगा।
  2. स्वप्नदोष  कब्ज या कौष्ठबद्धता के कारण भी हो सकता है क्योकि कब्ज से पेट मे मल सड़ने लगता है और मल सड़ने के कारण गर्मी पैदा होती है और यह गर्मी यौवन अवस्था में स्वप्नदोष या नाइट फाल के रुप में बाहर आती है। इसलिए पेट साफ रखे इस तरह कब्ज दूर करके  स्वप्नदोष को दूर किया जा सकता है।
  3. भोजन करने के बाद 2 पके हुए केले  मे 2 से 4 बूंद शहद के मिलाकर खाए यह स्वपनदोष दूर करने का एक साधारण व बहुत ही बढ़िया उपाय है। इससे रोग तो दूर होगा ही साथ ही आपके शरीर में वीर्य मे भी वृद्धि होगी।
  4. मिश्री एंव सूखा धनिया बराबर मात्रा में लेकर आपस मे मिलाकर पीसे और महीन पाउडर बना लें यह स्वप्न दोष की एक सरल व उपयोगी दवा है। रोजाना पानी के साथ इस चूर्ण को आधा चम्मच मात्रा नाइटफाल स्वप्नदोष या स्वप्नमेह तथा धात को दूर करने के लिए फायदेमंद है।
  5.  100 ग्राम त्रिफला चूर्ण , 5 ग्राम स्वर्ण गेरू और 5 ग्राम सूखी हल्दी पाउडर, 100 ग्राम भूनी या फूली हुयी फिटकरी लीजिए। इन्हैं अलग अलग बारीक पीस कर सही मात्रा में तौल लें  अब इनका मिश्रण तैयार करके किसी कांच की शीशी या जार मे भर लें | अब इस चूर्ण के साथ 1/2 चम्मच मिश्री पाउडर मिलाकर सुबह दोपहर व रात्रि को सेवन करे | ध्यान रहे सुबह व रात वाली खुराक लेने से  आधा घंटा पहले व आधा घंटा बाद में कुछ न खाया पीया जाए। यह फार्मूला वीर्य की कमजोरी दूर करने के  साथ ही स्वप्नदोष व धात सभी वीर्य दोषों  के लिए लाभकारी है।


This post first appeared on THE LIGHT OF AYURVED, please read the originial post: here

Share the post

स्वप्न दोष व धातु रोग जानकारी बचाव व आयुर्वेदिक घरेलू चिकित्सा Svapndosh and Dhaatu rog diseases information prevention and Ayurvedic home medicine

×

Subscribe to The Light Of Ayurved

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×