This post was first published on The Photon News. Do not copy or publish elsewhere on any other platform without consent.
गिरिडीह/Giridih Usri Fall: गिरिडीह के उसरी फॉल में दो छात्रों की डूबने से मौत हो गई है। दोनों देवघर के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान पवन वर्मा और दीपक गुप्ता के रूप में हुई है दोनों ने इस वर्ष इंटर की परीक्षा दी थी। देवघर में ही कोचिंग चलाने वाले सोनू गुप्ता के साथ वह गिरिडीह के उसरी फॉल आए थे, जहां नहाने के क्रम में डूबने से दोनों ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना दोनों छात्रों के स्वजन को दी गई है।
Related Articles
देवघर से नौ लड़के उसरी फॉल आए थे। गिरिडीह मुफस्सिल थाना के प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि मृत पवन वर्मा की उम्र 20 वर्ष और दीपक गुप्ता 18 वर्ष का था। उन्होंने बताया कि मृतक के स्वजन को सूचना दी गई है, वह देवघर से गिरिडीह के लिए रवाना हो गए हैं।
Read also:- दिल्ली के शाहदरा स्थित अस्पताल में भीषण आग, 6 नवजात की मौत
The post गिरिडीह के उसरी फॉल में डूबने से देवघर के दो छात्रों की मौत appeared first on The Photon News.