Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

संजय सेठ और यशस्विनी सहाय ने किया मतदान, जीत का दावा भी किया

This post was first published on The Photon News. Do not copy or publish elsewhere on any other platform without consent.

रांची : Great Festivals Of Democracy : लोकतंत्र के महापर्व में आम लोगों के साथ-साथ खास लोगों का योगदान भी बेहद महत्वपूर्ण रहा है। चुनाव की तमाम व्यस्तताओं के बावजूद चुनाव मैदान में खड़े प्रत्याशी समेत आम-खास लोगों ने भी मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। भाजपा के प्रत्याशी सांसद संजय सेठ पूरे परिवार के साथ मतदान केंद्रं पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया।

वहीं इंडिया गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय भी अपने पूरे परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डालीं। मताधिकार का उपयोग करने के बाद संजय सेठ और यशस्विनी सहाय के साथ उनके परिवार वालों ने उंगली में लगी हुई स्याही को दिखाया और कहा कि देश के विकास और लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए मतदान किया है। चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे दोनों प्रत्याशियों ने कहा कि निश्चित तौर पर उनकी जीत होगी। भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ ने कहा कि उनकी सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि जीत का अंतर भी काफी बड़ा होगा। रांची लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं का उन्हें पूरा समर्थन मिला है।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय जीत के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त होने की बात कही। उन्होंने कहा कि चार जून को जीत का सेहरा उनके सिर पर बंधेगा। इधर डीएवी श्यामली स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर इंटरनेशनल क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने देश के विकास के लिए मतदान किया।

पूर्व राज्यसभा सदस्य महेश पोद्दार ने मतदान करने के बाद कहा कि उन्होंने देश के विकास के लिए अपना वोट किया है। रांची के विधायक सीपी सिंह ने वोट किया और कहा कि सभी लोग सोच समझ कर मतदान करें। इसके अलावे रांची लोकसभा चुनाव में उतरे अन्य प्रत्याशी एवं आम-खास वर्ग के लोगों ने भी अपने-अपने मतदान केंद्र पर वोट डाले।

Read Also-जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में सुबह 11 बजे तक 28.45% मतदान

The post संजय सेठ और यशस्विनी सहाय ने किया मतदान, जीत का दावा भी किया appeared first on The Photon News.



This post first appeared on The Photon News, please read the originial post: here

Share the post

संजय सेठ और यशस्विनी सहाय ने किया मतदान, जीत का दावा भी किया

×

Subscribe to The Photon News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×