Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

आज आठ राज्यों की 58 लोकसभा सीटों के लिए हो रहा मतदान

This post was first published on The Photon News. Do not copy or publish elsewhere on any other platform without consent.

नई दिल्ली : General election 2024: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को देश के 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है, जिसमें दिल्ली की 7 सीटें, उत्तर प्रदेश की 14 सीटें, झारखंड की 4 सीटें, बिहार की 8 सीटें, ओडिशा की 6 सीटें, हरियाणा की 10 सीटें, जम्मू और कश्मीर की 1 सीट और पश्चिम बंगाल की 8 सीटें शामिल हैं।

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में शविवार यानी आज 25 मई को 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर वोटिंग होगी। इस चरण में 889 उम्मीदवार चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। इन उम्मीदवारों में 797 पुरुष और 92 महिला उम्मीदवार हैं, जिनमें केंद्रीय मंत्री, सांसद व मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक है।

General election 2024: 11.13 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 7 राज्यों और 1 केंद्रशासित प्रदेश की 58 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में कुल 11.13 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें 5.84 करोड़ पुरुष, 5.29 करोड़ महिलाएं और 5,120 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं. वहीं मतदान के लिए 1.14 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जबकि केंद्रों पर 11.4 लाख मतदान अधिकारी तैनात हैं।

General election 2024: इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

छठे चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है, जिनमें केंद्रीय मंत्री, सांसद, मुख्यमंत्री, अभिनेता शामिल हैं। दरअसल, छठे चरण में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कृष्णपाल गुर्जर, राव इंद्रजीत सिंह, मेनका गांधी, संबित पात्रा, मनोहर लाल खट्टर, मनोज तिवारी, पवन सिंह, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस नेता राज बब्बर और कन्हैया कुमार शामिल हैं।

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में कुल 889 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें सबसे अधिक 223 प्रत्याशी हरियाणा के हैं, जबकि सबसे कम 20 प्रत्याशी जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट से मैदान में हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर कुल 162 प्रत्याशी, दिल्ली की सात सीटों पर 162, बिहार की आठ सीटों पर 86 प्रत्याशी, पश्चिम बंगाल की आठ सीटों के लिए 79, झारखंड की चार सीटों के लिए 93 और ओडिशा की छह सीटों के लिए 64 प्रत्याशी मैदान में हैं।

General election 2024: इन सीटों पर हो रही वोटिंग

उत्तर प्रदेश की 14 सीट में इलाहाबाद, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, श्रावस्ती, अंबेडकर नगर, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर व भदोही।
हरियाणा की 10 सीट में अंबाला, कुरूक्षेत्र, हिसार, करनाल, सोनीपत, सिरसा, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़, गुड़गांव व फरीदाबाद।
बिहार की 8 सीट जिसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, वाल्मिकी नगर, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान व महाराजगंज।
दिल्ली की 7 सीट में चांदनी चौक, नई दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली व दक्षिणी दिल्ली।
पश्चिम बंगाल की 8 सीट में घाटाल, तामलुक, कांथी, झाड़ग्राम, पुरुलिया, मेदिनीपुर, बांकुड़ा व बिष्णुपुर।
ओडिशा की 6 सीट में कटक, पुरी, भुवनेश्वर, संबलपुर, क्योंझर व ढेंकानाल।
झारखंड की 4 सीट में रांची, गिरिडीह, धनबाद व जमशेदपुर।
वहीं, जम्मू-कश्मीर की 1 सीट अनंतनाग-राजौरी शामिल है।

General election 2024: पीएम नरेंद्र मोदी ने की अपील

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में वोटिंग शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट शोयर कर संसदीय क्षेत्रों के मतदाताओं से मतदान करने की अपील की है। उन्होंने लिखा है कि मैं 2024 के लोकसभा चुनाव के छठे चरण में मतदान करने वाले सभी मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं। हर वोट मायने रखता है, अपना भी वोट गिनवाएं। लोकतंत्र तभी फलता-फूलता है, जब उसके लोग चुनाव में सक्रिय रूप से हिस्सा लेते हैं।

Read Also-जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं की सुबह से लगी लंबी कतार

The post आज आठ राज्यों की 58 लोकसभा सीटों के लिए हो रहा मतदान appeared first on The Photon News.



This post first appeared on The Photon News, please read the originial post: here

Share the post

आज आठ राज्यों की 58 लोकसभा सीटों के लिए हो रहा मतदान

×

Subscribe to The Photon News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×