Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

छत्तीसगढ़ के सीएम बोले आदिवासी सबसे बड़े हिंदू, झारखंड में फिर से पनपा नक्सलवाद

This post was first published on The Photon News. Do not copy or publish elsewhere on any other platform without consent.

जमशेदपुर/Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को जमशेदपुर के भाजपा प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो के पक्ष में रोड शो के पूर्व साकची स्थित होटल दयाल में प्रेस वार्ता आयोजित की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी सबसे बड़े हिंदू है। वे भगवान बोले शंकर व माता पार्वती की पूजा करते हैं।

उन्हें झारखंड की सरकार भड़का रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में जब भाजपा की सरकार थी, तब नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त हो गया था। अब झामुमो की सरकार में झारखंड में नक्सलवाद फिर से पनप रहा है। विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की तरह झारखंड की सभी सीट पर भाजपा प्रत्याशी विजयी होंगे। जमशेदपुर के भाजपा प्रत्याशाी बिद्युत बरण की जीत सुनिश्चित है। पिछले दस वर्षो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश का नाम विश्व पटल पर स्थापित किया और देश के लोगों के लिए बहुत कुछ किया। पूरे देश में भाजपा के पक्ष में अच्छा माहौल है।

छत्तीसगढ़ भाजपा की टीम झारखंड एवं ओड़िशा में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रही है तथा उनका सहयोग कर रही है। आज देश के लोगों का विश्वास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ है। झारखंड में भाजपा की सरकार न होने के कारण केंद्र की योजनाएं धरातल पर उतारने में जानबूझकर अड़चन पैदा की जा रही है। पाकिस्तान की गीदड़ भभकी बंद हो गई है। विश्व की अर्थव्यवस्था में भारत पांचवे स्थान पर आ गया है।

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ में काम नहीं आया कांग्रेस का लुभावना वादा

छत्तीसगढ़ में जब कांग्रेस की सरकार थी, तब वहां की सरकार ने केंद्र की योजनाओं को धरातल पर उतारने नहीं दिया। कांग्रेस ने चुनावी वादे पूरे नहीं किए। इस कारण वहां के लोगों ने दुबारा भाजपा को सत्तासीन किया। इसके बाद मात्र 100 दिन में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने केंद्र के साथ मिलकर कई जनकल्याणकारी कार्य किए।

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: दुर्भाग्य है झारखंड का, मुख्यमंत्री तक जेल में है

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड और छत्तीसगढ़ एक साथ बना है। छत्तीसगढ़ के विकास के पथ पर अग्रसर है। वहीं झारखंड का दुर्भाग्य है कि यहां के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल में है। मंत्री के पीए के नौकर के घर से 35 लाख की नकद राशि मिलती है। कांग्रेस के सांसद के यहां से 350 करोड़ की राशि मिलती है। झारखंड सरकार के मंत्री भी अब भ्रष्टाचार के आरोपाे से घिरे हुए हैं।

उनसे भी अब ईडी पूछताछ करने लगी है। इस कारण झारखंड प्रदेश के लोग झारखंड सरकार के मंत्रियों की कारगुजारियों से अवगत हो चुके हैं। चुनाव में वे कहीं टिक नहीं पा रहे हैं। सबकी बोलती बंद हो गई है। जनता के सवालों का जवाब नहीं दे पा रहे हैं।

Read also:- झारखंड की 14 लोकसभा चुनाव जीतेगा एनडीए : अन्नपूर्णा देवी

The post छत्तीसगढ़ के सीएम बोले आदिवासी सबसे बड़े हिंदू, झारखंड में फिर से पनपा नक्सलवाद appeared first on The Photon News.



This post first appeared on The Photon News, please read the originial post: here

Share the post

छत्तीसगढ़ के सीएम बोले आदिवासी सबसे बड़े हिंदू, झारखंड में फिर से पनपा नक्सलवाद

×

Subscribe to The Photon News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×